31 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026
होमदेश दुनियाभारत की यात्री वाहन बिक्री वित्त वर्ष 26 में एक से दो...

भारत की यात्री वाहन बिक्री वित्त वर्ष 26 में एक से दो प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट!

आईसीआरए ने नए मॉडलों के लॉन्च और नीतिगत राहत के कारण वित्त वर्ष 26 में यात्री वाहनों की बिक्री में 1 से 4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है। 

Google News Follow

Related

भारत के वाणिज्यिक वाहन और यात्री वाहन सेगमेंट में वित्त वर्ष 26 के लिए आउटलुक आशावादी बना हुआ है और जीएसटी दरों में कटौती के बीच दोनों सेगमेंट में मध्यम वृद्धि की उम्मीद है। यह जानकारी रविवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

रेटिंग एजेंसी आईसीआरए की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि खुदरा बिक्री में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस कमजोर वृद्धि की वजह जीएसटी कटौती की उम्मीद में बेड़े संचालकों द्वारा खरीद स्थगित करना है। इसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में थोक बिक्री में 1.3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।

आईसीआरए ने नए मॉडलों के लॉन्च और नीतिगत राहत के कारण वित्त वर्ष 26 में यात्री वाहनों की बिक्री में 1 से 4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में 8.2 प्रतिशत और क्रमिक रूप से 0.8 प्रतिशत बढ़ी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वृद्धि के बावजूद, सेकेंड हैंड वाहनों के प्रति बढ़ती पसंद और इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों से प्रतिस्पर्धा के कारण एलसीवी ट्रक खंड में चुनौतियां बनी हुई हैं।

हाल ही में लंबे मानसून के कारण मांग में आई कमी के बावजूद, मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (एम एंड एचसीवी) की बिक्री में सालाना आधार पर 9.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई। बस सेगमेंट में प्रतिस्थापन मांग के कारण 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने और पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कम रही, क्योंकि खरीदारों ने संभावित जीएसटी कटौती की आशंका में खरीदारी स्थगित कर दी थी।

यात्री वाहनों के निर्यात में अगस्त में 25 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीनों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एसयूवी ने अपना दबदबा बनाए रखा, जो कुल यात्री वाहनों की बिक्री का 65 से 66 प्रतिशत था।

आईसीआरए ने कहा कि समग्र आर्थिक माहौल, निर्माण और खनन में पुनरुत्थान और त्योहारी सीजन की निरंतर मांग से ऑटोमोबाइल सेगमेंट में बिक्री को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 
यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम करेगी शानदार प्रदर्शन : गुलाम अली!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,494फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें