31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाइंदौर रामनवमी हादसा: सुबह तक निकली लाशें, 35 श्रद्धालुओं की गई जान 

इंदौर रामनवमी हादसा: सुबह तक निकली लाशें, 35 श्रद्धालुओं की गई जान 

मध्य प्रदेश के इंदौर में मंदिर की बावड़ी धंसने 35 लोगों की जान  चली गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाक़ात की।  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
इंदौर के बालेश्वर मंदिर में रामनवमी पर हुए हादसे में 35 श्रद्धालुओं की जान चली गई। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मंदिर की बावड़ी धंसने से पहले माना जा रहा था कि कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन बाद में जैसे जैसे रेस्क्यू बढ़ता गया। वैसे वैसे लाशें निकलती गई। सुबह तक लगभग 35 लाशें निकाली जा चुकी हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाक़ात की।
गौरतलब है कि रामनवमी पर गुरुवार को मंदिर में हवन किया जा रहा था। इस दौरान श्रद्धालुओं की की भीड़ ज्यादा होने के बाद बावड़ी की छत पर लगभग 50 से ज्यादा श्रद्धालु बैठे हुए। वहीं , हवन कुंड में आहुति डाली जा रही थी। इस दौरान बावड़ी धंस गई और उस पर बैठे श्रद्धालु अंदर चले गए जिसकी वजह से चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि इस बावड़ी का अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था। बताया जा रहा है पटेल नगर स्थित मंदिर की प्रचीन बावड़ी पर लोहे की सरिया डालकर फर्श बना दिया गया था। यह सब बावड़ी को बढ़ाने के लिए किया गया था। इस संबंध में पुलिस ने नोटिस भी दिया गया था और बावड़ी पर से फर्श हटाने को कहा गया था। लेकिन मंदिर समिति ने इसकी अनदेखी की। और यह हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें        

संन्यास की खबरों पर नितिन गडकरी ने किया रिएक्ट, कही बड़ी बात…..   

रामनवमी पर सजी अयोध्या: तो साल के अंत तक गर्भगृह में विराजेंगे रामलला    

छत्रपति संभाजी नगर कांड: पुलिस ने 400 से 500 लोगों के खिलाफ ​मामला​​ दर्ज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें