27.9 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाPM आवास के ऊपर ड्रोन की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में...

PM आवास के ऊपर ड्रोन की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई SPG

नो फ्लाइंग जोन में आता है PM मोदी के घर का एरिया।

Google News Follow

नई दिल्ली के हाई सिक्योरिटी और नो फ्लाइंग जोन में स्थित प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की पीसीआर कॉल से हड़कंप मच गया। इस मामले में एसपीजी एक्टिव हो गई है। एसपीजी ने पीएम आवास के ऊपर ड्रोन मिलने के मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, किसी शख्स ने सोमवार (3 जुलाई) सुबह 5 बजे के आसपास पीएम हाउस के ऊपर कुछ उड़ते हुए देखकर कॉल कर दी थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई।

इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि एनडीडी कंट्रोल रूम को पीएम आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। इस संबंध में एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (ATC) से भी संपर्क किया गया। उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली। दिल्ली पुलिस ने नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने वाले की खोज करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

बता दें, प्रधानमंत्री की सुरक्षा काफी कड़ी होती है। इतनी कड़ी कि उनके आवास तक पहुंचने के लिए भी कई तरह की सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ता है फिर वो चाहे उनके परिवार का कोई सदस्य हो कोई अधिकारी। पीएम का आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में 12 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। यहां केवल एक ही एंट्री गेट है और वहां भी एसपीजी का कड़ा पैरा होता है।

वहीं प्रधानमंत्री से मिलने के लिए भी एक प्रक्रिया होती है। सचिवों की ओर से पीएम से मिलने वालों के नामों की एक लिस्ट तैयार की जाती है। जो भी पीएम मोदी से मिलने आ रहा है, उसका नाम उस लिस्ट में होना चाहिए, तभी उसकी मुलाकात पीएम से हो सकती है। इसके साथ ही उनके पास एक आइडेंटिटी कार्ड भी होना जरूरी है।

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास परिसर का ऑफिशियल नाम पंचवटी है। यह 4.9 हेक्टेयर (12 एकड़) में फैला हुआ है, जिसमें लुटियंस दिल्ली में 1980 के दशक में बने पांच बंगले शामिल हैं। इनमें प्रधानमंत्री कार्यालय, रेजीडेंसी जोन आते हैं। लुटियंस ने ही 1920 और 1930 के दशक में नई दिल्ली को डिजाइन किया था।

ये भी देखें 

अंडमान और निकोबार भेजे जाएंगे गैंगस्टर, NIA ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

दिल्ली के भजनपुरा स्थित हनुमान मंदिर में PWD ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

​’दिल्ली के दो डिब्बे और महाराष्ट्र के 40 डिब्बे…’,​​ ​सरकार पर ​संजय राउत का हमला​ ​!

जब रामायण के ‘रावण’ ने हेमा मालिनी को लगाए थे एक के बाद एक बीस तमाचे!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें