29 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाBJP नेताओं से मिली प्रेरणा तो इस संगठन ने 115 देशों से...

BJP नेताओं से मिली प्रेरणा तो इस संगठन ने 115 देशों से मंगवाया पानी, जानें क्यों?

Google News Follow

नई दिल्ली। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए एक गैर सरकारी संगठन ने 115 देशों से पानी मंगवाने का दावा किया है। संगठन के प्रमुख बीजेपी नेता ने कहा कि यह सब करने के लिए उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से प्रेरणा मिली है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम केवल भारत के ही लोगों द्वारा नहीं पूजे जाते हैं बल्कि उनके भक्त विश्व भर में हैं और पूजे जाते हैं। संगठन के अनुसार अन्य देशों से मंगवाए गए जल को अगले साल अयोध्या भेजा जाएगा।

इस गैर सरकारी संगठन के प्रमुख और दिल्ली से भाजपा के पूर्व विधायक विजय जॉली ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मिली।
गैर सरकारी संगठन ‘दिल्ली स्टडी सर्किल’ के अनुसार ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, कनाडा, चीन, कंबोडिया, क्यूबा, डीपीआर कांगो, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजराइल, जापान, केन्या, लाइबेरिया, मलेशिया, मॉरिशस, म्यामां, मंगोलिया, मोरक्को, मालदीव और न्यूज़ीलैंड से जल मंगवाया गया है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ ऐसे समय में जब लोग कोविड-19 महामारी की वजह से एक देश से दूसरे देश की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो आस्था और विश्वास के अपने ऐतिहासिक मिशन में हम सफल हुए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें