29 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2026: बुमराह ने जीता टॉस, पंजाब की बड़ी जीत पर नजर!

आईपीएल 2026: बुमराह ने जीता टॉस, पंजाब की बड़ी जीत पर नजर!

हमारे पास अभी तीन मैच बाकी हैं और हम उनका मजा लेना चाहते हैं। शायद कुछ टीमों को थोड़ी मुश्किल में डालना चाहते हैं। निजी कारणों से सूर्या यहां नहीं हैं और अल्लाह भी टीम में नहीं हैं। 

Google News Follow
आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमआई के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में बुमराह इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

टॉस जीतने के बाद बुमराह ने कहा, “हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हम जितना हो सके, उतना अच्छा करना चाहते हैं। हमारे पास अभी तीन मैच बाकी हैं और हम उनका मजा लेना चाहते हैं। शायद कुछ टीमों को थोड़ी मुश्किल में डालना चाहते हैं। निजी कारणों से सूर्या यहां नहीं हैं और अल्लाह भी टीम में नहीं हैं।”

बुमराह ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी से पहले मैं भारत का टेस्ट कप्तान बन जाऊंगा।

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है। अभी भी पता नहीं कि पिच कैसा खेलेगी, इसलिए हम बस इसे लेकर सकारात्मक सोच रहे हैं। हमें यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि क्या गलत हुआ है। हमें अच्छी फॉर्म में रहने और सकारात्मक सोच रखने पर ध्यान देना होगा। हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई टीम में आए हैं।”

पंजाब किंग्स 11 मैचों में 13 अंक के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। पंजाब पिछले 4 मैच लगातार हार कर मुश्किल में है। ऐसे में प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की संभावना को मजबूत रखने के लिए पंजाब को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

एमआई प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी है। टीम 11 मैचों में 3 जीत के साथ नौवें नंबर पर है। एमआई के लिए जीत सिर्फ उसके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा।

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल कीमतें स्थिर, गैस आपूर्ति मजबूत, पंपों पर भरपूर स्टॉक उपलब्ध!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें