27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2026: रहाणे-रघुवंशी चमके, केकेआर ने एसआरएच को सात विकेट हराया!

आईपीएल 2026: रहाणे-रघुवंशी चमके, केकेआर ने एसआरएच को सात विकेट हराया!

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 19 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई।

Google News Follow
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 7 विकेट से हराया। केकेआर 9 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है, जबकि 10 में से 4 मैच गंवाकर एसआरएच तीसरे स्थान पर मौजूद है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 19 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 22 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की। अभिषेक 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट निकाले। वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉयल को 1-1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में केकेआर ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 49 रन जुटाए। एलन 13 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 84 रन जुटाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

रहाणे ने 36 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली, जबकि रघुवंशी 47 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से रिंकू सिंह (नाबाद 22) ने कैमरून ग्रीन (नाबाद 3) के साथ टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें-

केंद्र ने आधार कार्ड डिजाइन बदलाव दावे को खारिज, पोस्ट भ्रामक बताया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें