आईपीएल-2025: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी!

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए आज के मैच में मोहित शर्मा बाहर हैं और उनकी जगह दुष्‍मंत चमीरा खेल रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आईपीएल-2025: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी!

Delhi-won-the-toss-and-chose-to-bowl-first-against-Lucknow

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए आज के मैच में मोहित शर्मा बाहर हैं और उनकी जगह दुष्‍मंत चमीरा खेल रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच एक एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है| पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिल्स ने लखनऊ को अपने घर में डॉ. वाई.एस.  क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में 1 विकेट से करारी शिकस्त दी थी| लेकिन, इस मैच के लिए ऋषभ पंत एंड कंपनी के पास सुनहरा मौका होगा कि वह दिल्ली से पिछले मैच में मिली हार का बदला चुकता करें|

क्योंकि, LSG होम कंडीशन से पूरी तरह से वाकिफ है और यहां के कोने-कोने से अच्छी तरह से परिचित है| ऐसे में लखनऊ के पास  दिल्ली को शिकस्त देने का पूरा मौका होगा| लेकिन, दिल्ली के बल्लेबाजों को पिच सूट कर गई तो केएल राहुल- अक्षर पटेल और करूण नायर भी लखनऊ के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं|

ऐस में कप्तान पंत पूर्व फ्रेंचाइंजी DC को कतई भी हलके में नहीं लेना चाहेंगे|वहीं मैच शुरू होने से पहले जान लीजिए कि अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया|

अक्षर पटेल ने टॉस पर कंफर्म किया कि इस मुकाबले के लिए मोहित शर्मा को बाहर कर दिया गया है, वहीं उनकी जगह पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को शामिल किया गया है। जबकि लखनऊ की ओर से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्‍ली कैप‍िटल्‍स : अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्‍ट्रन स्‍टब्‍स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्‍टार्क, दुष्‍मंत चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार|

लखनऊ सुपर जायंट्स :
एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, अब्‍दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्‍वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव, रवि बिश्‍नोई| 
यह भी पढ़ें-

पहलगाम हमले पर PM मोदी बोले – आतंक का एजेंडा नहीं होगा सफल! 

Exit mobile version