29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल: रिकलटन और सूर्यकुमार के अर्धशतकों से मुंबई ने बनाये 215/7!

आईपीएल: रिकलटन और सूर्यकुमार के अर्धशतकों से मुंबई ने बनाये 215/7!

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाने के बाद मयंक यादव का शिकार बन गए।

Google News Follow
रायन रिकलटन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) के शदार अर्धशतकों तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाने के बाद मयंक यादव का शिकार बन गए।

रिकलटन ने विल जैक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। रिकलटन 32 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने 21 गेंदों पर 29 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

सूर्यकुमार ने एक छोर संभालकर खेलते हुए 28 गेंदों पर 54 रन में चार चौके और चार छक्के मारे। सूर्य ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह मयंक की गेंद पर आउट हो गए। नमन धीर ने नाबाद 25 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाकर मुंबई को 215 रन तक पहुंचाया। नमन धीर ने आखिरी गेंद पर छक्का मारा। नमन ने 11 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। बॉश ने 10 गेंदों पर 20 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया।

रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने आक्रामक शुरुआत दिलाई थी लेकिन लंबे सयम बाद वापसी कर रहे मयंक यादव ने रोहित को पवेलियन चलता कर दिया। हालांकि अर्धशतक बनाकर रिकलटन के भी पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली।

अंत में नमन धीर और डेब्यू कर रहे कॉर्बिन बॉश की उपयोगी पारियों की बदौलत मुंबई ने एक ऐसा स्कोर खड़ा कर दिया है जिसे हासिल करना मुंबई की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने लखनऊ के लिए आसान नहीं रहेगा।

एलएसजी की तरफ से मयंक ने चार ओवर में 40 रन पर दो विकेट लिए। आवेश खान ने चार ओवर में 42 रन पर दो विकेट झटके।

यह भी पढ़ें-

नॉर्वे सांसद हिमांशु गुलाटी बोले- आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक साथ आना होगा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें