30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल-2025: जायसवाल के 75 के बावजूद राजस्थान ने बनाये 173/4!

आईपीएल-2025: जायसवाल के 75 के बावजूद राजस्थान ने बनाये 173/4!

जायसवाल 47 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों के सहारे 75 रन बनाकर 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवुड का शिकार बने। हेजलवुड ने जायसवाल को पगबाधा किया। जायसवाल का विकेट 126 के स्कोर पर गिरा।

Google News Follow

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 75 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में रविवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन का लड़ने लायक स्कोर बना लिया।

बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जायसवाल ने कप्तान संजू सैमसन के साथ ओपनिंग साझेदारी में 49 रन जोड़े लेकिन पॉवरप्ले के दौरान रन गति धीमी रही। यह साझेदारी 6.5 ओवर में आई। सैमसन 19 गेंदों पर 15 रन बनाकर स्पिनर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर स्टंप हुए।

जायसवाल ने फिर रियान पराग के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। पराग 22 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जायसवाल 47 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों के सहारे 75 रन बनाकर 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवुड का शिकार बने। हेजलवुड ने जायसवाल को पगबाधा किया। जायसवाल का विकेट 126 के स्कोर पर गिरा।

ध्रुव जुरेल शुरू में धीमा रहे लेकिन बाद में तेजी पकड़ते हुए 23 गेंदों पर नाबाद 35 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमाएर नौ रन बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर का शिकार बने। नीतीश राणा ने आने के साथ चौका लगाया और राजस्थान को 173 रन तक पहुंचाया।

बेंगलुरु की तरफ से भुवनेश्वर, यश दयाल, हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।

 
यह भी पढ़ें-

UP: मसाज पार्लर की आड़ में ठगी के रैकेट का पर्दाफाश, नोएडा में तीन धरे!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें