29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाईरानी हमलों में इजराइल स्थित अमेरिकी दूतावास को मामूली नुकसान!

ईरानी हमलों में इजराइल स्थित अमेरिकी दूतावास को मामूली नुकसान!

तेल अवीव में दूतावास शाखा के पास ईरानी मिसाइल के हमले से कुछ मामूली क्षति हुई है, लेकिन अमेरिकी कर्मियों को कोई चोट नहीं आई है।

Google News Follow
इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने सोमवार को बताया की कि ईरानी मिसाइल हमलों के कारण इजरायल स्थित अमेरिकी दूतावास को थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन किसी भी अमेरिकी कर्मचारी को चोट नहीं आई है। स्थिति के मद्देनजर, इजरायल में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास एक दिन के लिए बंद रहेंगे। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच सुरक्षित स्थान पर रहने का आदेश जारी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राजदूत हकाबी ने लिखा, “इजराइल में हमारा अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास आज आधिकारिक रूप से बंद रहेगा। ‘शेल्टर इन प्लेस’ अभी भी प्रभावी है। तेल अवीव में दूतावास शाखा के पास ईरानी मिसाइल के हमले से कुछ मामूली क्षति हुई है, लेकिन अमेरिकी कर्मियों को कोई चोट नहीं आई है।”

ईरान की तरफ से, नागरिकों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों की लगातार चार रातों के बाद कम से कम 230 लोग मारे गए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत नागरिक बताए जा रहे हैं।

बढ़ती हुई मौतों और तनाव कम करने के वैश्विक आह्वान के बावजूद, तेहरान ने युद्ध विराम वार्ता को दृढ़ता से खारिज कर दिया है, जबकि इजरायली हमले जारी हैं।

कतर और ओमान के मध्यस्थों को कथित तौर पर ईरानी अधिकारियों ने बताया है कि सार्थक बातचीत तभी मानी जाएगी जब ईरान इजरायल के पहले के हमलों का अपना पूरा सैन्य जवाब दे देगा।

इस बीच, इजरायल ने ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य और परमाणु बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में पर्याप्त सफलता का दावा किया है। इजरायली अधिकारियों का दावा है कि हाल के हमलों में कई उच्च पदस्थ ईरानी सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं।

रात भर चले हमले में इजरायली सेना ने तेहरान में 80 से अधिक ठिकानों पर हमला किया, तथा अपने हमलों को परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठानों से आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण तेल डिपो और सरकारी सुविधाओं को भी निशाना बनाया।

रविवार को तेहरान में दो प्रमुख ईंधन डिपो इजरायली हवाई हमलों में नष्ट हो गए, जबकि तेल समृद्ध खुजेस्तान प्रांत के अहवाज पर भी हमले हुए।

इजरायली सेना ने तेहरान के पुलिस और रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के साथ-साथ इस्फहान शहर में एक प्रमुख रक्षा-संबंधी स्थल को भी निशाना बनाया।

 
यह भी पढ़ें-

साइप्रस में PM मोदी बोले, आतंकवाद विरोधी समर्थन हेतु आभारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें