31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाईरान नौसेना की भारी बढ़त, मुश्किल में अमेरिका और इजराइल!

ईरान नौसेना की भारी बढ़त, मुश्किल में अमेरिका और इजराइल!

Google News Follow

अमेरिका और इजराइल की बढ़ती नज़दीकियों से नाराज़ ईरान अपने दस्ते में हथियारों को बढ़ाना शुरू कर दिया है| हाल ही में ईरान ने कॉमर्शियल जहाज़ को ड्रोन करियर में तब्दील कर अपनी नौसेना में शामिल किया है| शाहिद बाघेरी के नाम से मशहूर ये जहाज़ ड्रोन्स को कैरी, लॉन्च और रिट्रीव करने के साथ साथ कई प्रकार से आक्रमण भी कर सकता है| इस जहाज़ का रनवे 180 मीटर लम्बा है और यह 22,000 नॉटिकल माइल्स तक ऑपरेशनल रह सकता है|

ईरान जैसा देश, जिस पर कई अंतराष्ट्रीय प्रतिबन्ध हैं, उसकी इतनी तेज़ी से हासिल की गयी उपलब्धियां वाकई चौंकाने वाली हैं| नौसेना के प्रमुख एडमिरल अली रज़ा का कहना है कि इस जहाज़ के ईरान की सेना में शामिल होने से ईरान अपनी राष्ट्रिय सुरक्षा और समुद्र में अपनी हिफाज़त अच्छे से कर सकेगा| 

ज़रूर पढ़ें: सह-अध्यक्ष, कांसुलेट उद्घाटन, और वैश्विक समता के प्रतिनिधि बनेंगे प्रधानमंत्री !

राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव पर सवाल, नए मतदाता कहां से आए?

डोनाल्ड ट्रंप का ऐसा क्रेज, ऑस्ट्रेलियन नेता ने अपना नाम रख लिया ‘ट्रम्प’ !

वैसे तो ईरान ने कई ऐसे विमान और जहाज़ कमर्शियल वेसल को बदलकर बनाये हैं लेकिन बाघेरी की तकनीकी उपलब्धियां उससे सबसे अलग और सबसे आगे करती हैं| 2025 की शुरुआत से ही ईरान ने कई ऐसे विमान, ड्रोन, और जहाज़ लांच किये हैं जिससे आस पास के देशों में सुरक्षा को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं|

हांलांकि ईरान का कहना साफ़ है कि वह किसी पर आक्रमण करने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ऐसा कर रहा है| लेकिन इजराइल हमास युद्ध के समय से चली आ रही ईरान की हरकतें इस मामले में किसी को भी सुकून नहीं दे पा रही हैं| अमेरिका, जो हमेशा ही ईरान पर प्रतिबंद लगाता रहता है और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से दूर रखने की कोशिश करता रहता है, उसके लिए ख़ासतौर पर मुश्किलें बढ़ती नज़र आयेंगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें