30 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमदेश दुनियाइजरायल के एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत

इजरायल के एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत

Google News Follow

Related

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ के अनुसार, इजरायली सेना ने एक सटीक हवाई हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मार गिराया है। यह हमला रात के दौरान किया गया, जिसमें लारिजानी को निशाना बनाया गया।

शुरुआत में लारिजानी की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन बाद में रक्षा मंत्री काट्ज़ ने उनकी मौत की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि लारिजानी ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख थे और देश की सत्ता संरचना में बेहद प्रभावशाली माने जाते थे।

इजरायली सेना Israel Defense Forces (IDF) ने भी इस ऑपरेशन की जानकारी दी है। सेना प्रमुख इयाल ज़मीर ने कहा, “रातों-रात महत्वपूर्ण उन्मूलन उपलब्धियां दर्ज की गईं, जिससे अभियान की उपलब्धियों और आईडीएफ के मिशनों पर असर पड़ने की संभावना है।” उनके बयान को लारिजानी पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी दौरान एक अन्य हमले में इजरायल ने फिलिस्तीनी इस्लामिक नेता अकरम अल-अजौरी को भी निशाना बनाया।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह लारिजानी ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिका द्वारा युद्ध शुरू करना  गंभीर गलती होगी और ईरान जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा था, “हम तब तक नरमी नहीं दिखाएंगे, जब तक आपको इस गंभीर गलती के लिए खेद न दिला दें।”

विशेषज्ञों के अनुसार, लारिजानी ईरान की सत्ता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे और उन्हें कई बार “डि-फैक्टो लीडर” के रूप में भी देखा जाता था। उनकी पकड़ इतनी मजबूत मानी जाती थी कि वे सत्ता के बड़े फैसलों को प्रभावित कर सकते थे।

इस घटनाक्रम के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका है। पहले से ही अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे टकराव के बीच यह हमला स्थिति को और जटिल बना सकता है।

हालांकि, इस हमले के बाद ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह घटनाक्रम बड़े सैन्य टकराव में बदलता है या कूटनीतिक स्तर पर इसे नियंत्रित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश ATS की बड़ी कार्रवाई: डेंटिस्ट्री का छात्र हारिस अली गिरफ्तार, ISIS से संबंध

ईरान: 56 ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान, इनमें से 19 तेहरान में!

ईरान के फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलने पर संकट, मैच शिफ्ट करने पर बातचीत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें