29 C
Mumbai
Sunday, September 22, 2024
होमदेश दुनियाईरान की ज़ोंबी एंजेलिना जोली रिहा,ईश और हिजाब अपमान का था आरोप...

ईरान की ज़ोंबी एंजेलिना जोली रिहा,ईश और हिजाब अपमान का था आरोप  

सहर तबर ने अपना चेहरा सार्वजानिक किया  

Google News Follow

Related

ईरान की ज़ोंबी एंजेलिना जोली कही जाने वाली महिला सहर तबर को जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल निकलने के बाद सहर तबर ने अपना चेहरा सार्वजानिक किया। सहर तबर इससे पहले हॉलीवुड की अभिनेत्री एंजेलिना जोली की डरावनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। सहर तबर को भ्रष्टाचार और ईश निंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सहर तबर को 2019 में  हिजाब का अपमान करने के आरोप गिरफ्तार किया गया था।  एंजेलिना जोली की तस्वीर शेयर करने पर लोगों को लगता था कि सहर तबर ने अपना प्लास्टिक सर्जरी कराई है इसकी वजह से उनका चेहरा ऐसा दिखता है। लेकिन इस संबंध सहर तबर खुद खुलासा करते हुए कहा कि यह सब मेकअप और फोटोशॉप के जरिया किया न कि सर्जरी के द्वारा हुआ।

 मालूम हो कि सहर तबर का असली नाम फातेमेह खिशवंद है। उनका कहना है कि वह मशहूर होना चाहती थी। इसलिए मेकअप और आर्ट के जरिये  डरावनी तस्वीर शेयर का अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर सुर्खियां बटोरी। मालूम हो कि इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि एंजेलिना जोली जैसा दिखने के लिए अपने चेहरे का सर्जरी कराई है। लेकिन अब सहर तबर अपने कहे बातों से मुकर गई है। बताया जाता है कि अभी वे मात्र 19 साल की हैं।

गौरतलब है कि सहर तबर को ऐसे  समय रिहा किया गया है जब  ईरान में हिजाब के विरोध में महिलाओं द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। इससे पहले हिजाब नहीं पहने पर ईरान की युवती महसा अमिनी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद से ईरान में अमिनी के समर्थन में महिलाये आंदोलन कर रही हैं।
ये भी पढ़ें  

ऐसा करने वाला भारत दूसरा देश, महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के समान वेतन 

एक गलती ने बना दिया ‘वो’ करोड़पति​, मिले 1 करोड़ 22 लाख

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें