29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियासरकार से IRCTC और IRFC को मिला नवरत्न का दर्जा!

सरकार से IRCTC और IRFC को मिला नवरत्न का दर्जा!

Google News Follow

केंद्र सरकार ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) को नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) का दर्जा प्रदान किया है। यह मान्यता इन कंपनियों के मजबूत शुद्ध लाभ और नेटवर्थ जैसे मानकों को पूरा करने के कारण दी गई है।

बता दें की इस नए दर्जे से आईआरसीटीसी और आईआरएफसी को वित्तीय निर्णय लेने में अधिक स्वायत्तता मिलेगी। नवरत्न श्रेणी में शामिल होने के साथ ही, ये कंपनियां सरकार की पूर्व स्वीकृति के बिना 1,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने में सक्षम होंगी, जिससे उनके विस्तार और विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) के अनुसार, आईआरसीटीसी और आईआरएफसी नवरत्न का दर्जा पाने वाली क्रमशः 25वीं और 26वीं कंपनी बन गई हैं। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को अधिक प्रतिस्पर्धी और सक्षम बनाने के लिए उन्हें महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न श्रेणियों में विभाजित किया है।

आईआरसीटीसी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 4,270.18 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर और 1,111.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि इसकी नेटवर्थ 3,229.97 करोड़ रुपये रही। इसी अवधि में, आईआरएफसी ने 26,644 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर और 6,412 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जबकि इसकी नेटवर्थ 49,178 करोड़ रुपये थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईआरसीटीसी और आईआरएफसी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें:

झारखंड सरकार का बजट दिशाहीन, रंगहीन, गंधहीन : रघुवर दास

वैश्विक टेलीकॉम हब: ‘भारत में दूरसंचार सेवाओं के विस्तार की व्यापक संभावनाएं’!

मथुरा: संतों की ओर से ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री बॅन करने की मांग, संत राजू दास का बयान!

इससे पहले, सितंबर 2024 में सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन और रेलटेल कॉरपोरेशन को नवरत्न का दर्जा दिया गया था, जबकि जुलाई 2024 में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड को इस श्रेणी में शामिल किया गया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें