28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाआयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज: सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा शामिल!

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज: सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा शामिल!

बीसीसीआई मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने की सलाह दी गई है।

Google News Follow
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में एक बड़ा और अहम बदलाव किया गया है। मोहम्मद सिराज की जगह दोनों टी20 सीरीज के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फैसला एक लंबे अंतरराष्ट्रीय सीजन से पहले पूरी तरह ठीक होने के लिए सावधानी के तौर पर लिया गया है। सिराज की जगह आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर अब प्रसिद्ध कृष्णा टीम के साथ जाएंगे।

मोहम्मद सिराज वनडे विश्व कप 2026 और टी20 विश्व कप 2026 का हिस्सा रहे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट का भी हिस्सा थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। बीसीसीआई सिराज को आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहती है और संभवत: इसीलिए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया है। सिराज 17 टी20 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के लिए 5 टी20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और 12 मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए थे।

आयरलैंड में 2 जबकि इंग्लैंड में 5 टी20 मैच खेले जाने हैं।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें-

पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन को ईडी का समन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें