28 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमदेश दुनियाआयरलैंड-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 आज, सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा!

आयरलैंड-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 आज, सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा!

आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला नॉर्दन आयरलैंड के ब्रेडी में भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Google News Follow

Related

आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच रविवार शाम को तीसरा टी20 मैच खेला जाना है। तीन मुकाबलों की इस सीरीज के शुरुआती दो मैच बारिश के चलते धुले हैं। ऐसे में फैंस को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं ये सीरीज बेनतीजा ही नहीं रह जाए।

वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच साल 2010 से अब तक कुल आठ टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने तीन-तीन मुकाबले जीते, जबकि दो मुकाबले बेनतीजे रहे। इनके अलावा इसी सीरीज के शुरुआती दो मैचों में बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका।

आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला नॉर्दन आयरलैंड के ब्रेडी में भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। रविवार के दिन यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। बीते दिनों भी यहां बारिश हुई है। ऐसे में खिलाड़ियों को ठंडी और नमी वाली स्थिति में खेलना होगा।

ब्रेडी क्रिकेट क्लब की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद करती है। शुरुआती छह ओवरों में बल्लेबाजों को यहां संभलकर खेलने की जरूरत होती है। इस दौरान गेंद स्विंग होती नजर आती है। यहां बड़े स्कोर की ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती।

वेस्टइंडीज के पास शाई होप, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ जैसे खिलाड़ी हैं, जबकि आयरलैंड के खेमे में पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, जोशुआ लिटिल जैसे खिलाड़ी हैं। टी20 सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली गई थी, जो 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुई थी।

वेस्टइंडीज: एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, जेड गूली, कीसी कार्टी, अल्जारी जोसेफ।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), स्टीफन डोहेनी, रॉस अडैर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, बेंजामिन व्हाइट, जोशुआ लिटिल, लियाम मैकार्थी, गेविन होए, मैथ्यू हम्फ्रेस, टिम टेक्टर।

यह भी पढ़ें-

राजद-कांग्रेस को दलितों के अपमान का नैतिक अधिकार नहीं : मिश्रा! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,067फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें