29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाराजद-कांग्रेस को दलितों के अपमान का नैतिक अधिकार नहीं : मिश्रा! 

राजद-कांग्रेस को दलितों के अपमान का नैतिक अधिकार नहीं : मिश्रा! 

लालू प्रसाद यादव ने जिस तरह से भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। हमारा एनडीए गठबंधन इसका विरोध करता है, निंदा करता है, ऐसे नेताओं को जेल में बंद किया जाना चाहिए।

Google News Follow
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन से संबंधित एक वायरल वीडियो पर भाजपा की ओर से इसे बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान बताए जाने पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक पंकज मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दलितों का अपमान करना राजद और कांग्रेस का नैतिक अधिकार है।

जदयू के विधायक ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर, जिन्हें हम भगवान की तरह पूजते हैं। हमारी पार्टी भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का काम करती है।

नीतीश कुमार जैसे नेताओं सहित एनडीए बाबा साहेब अंबेडकर को एक दिव्य व्यक्ति मानती है। लेकिन, जिस तरह से उनकी तस्वीर उनके (लालू यादव) पैरों के पास टेबल पर रखी गई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लालू प्रसाद यादव को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने भीमराव अंबेडकर का अपमान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भी अपना रुख साफ करना चाहिए। संविधान की कॉपी लेकर तो इनके नेता बहुत घूमते हैं। जब, संविधान के निर्माता के सम्मान की बात आती है तो इंडी अलायंस में शामिल दल राजद के मुखिया अपमान करते हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार ने भीमराव अंबेडकर की पूजा करने का काम किया है।

लालू प्रसाद यादव ने जिस तरह से भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। हमारा एनडीए गठबंधन इसका विरोध करता है, निंदा करता है, ऐसे नेताओं को जेल में बंद किया जाना चाहिए।

लालू के जिस वीडियो पर भाजपा और जदयू हमलावर हैं, उसे राजद नेता तेजस्वी यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से कहा, “भाजपा बड़का झूठा पार्टी है और इन लोगों को बाबा साहेब के संविधान से कोई मतलब नहीं है। लालू यादव ने पूरे बिहार में बाबा साहेब अंबेडकर की अनगिनत मूर्तियां स्थापित की हैं। हम अंबेडकर की विचारधारा का पालन करते हैं और भाजपा झूठा प्रचार कर रही है।”

उन्होंने कहा, “किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद भी लालू प्रसाद यादव 78 साल की उम्र में 10-10 घंटे काम करते हैं। उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है, लेकिन इन लोगों को झूठा आरोप लगाते हुए शर्म नहीं आ रही है।”

 
यह भी पढ़ें-

लालू यादव को एससी आयोग का नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें