31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाजुड़वा बच्चों के साथ मुंबई पहुंचीं ईशा अंबानी, मुकेश अंबानी सहित परिवार...

जुड़वा बच्चों के साथ मुंबई पहुंचीं ईशा अंबानी, मुकेश अंबानी सहित परिवार ने किया भव्य स्वागत

मंदिरों के पंडित करेंगे पूजा, अंबानी करेंगे 300 किलोग्राम सोने का दान।

Google News Follow

देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने 19 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 24 नवंबर 2022 को कतर फ्लाइट के जरिए ईशा अंबानी अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई पहुंची। जहां अंबानी परिवार ने बेटी आदिया और बेटे कृष्ण का शाही स्वागत किया। स्वागत करने के लिए अंबानी और पिरामल परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। यहाँ ईशा अंबानी और उनके बच्चों की पहली झलक भी देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपने नाती नातिन के आने की खुशी में अंबानी परिवार 300 किलोग्राम सोने का दान करेंगे।  

वहीं उनके रेजिडेंस करुणा सिंधु में कल विशेष कार्यक्रम और पूजा होगी जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसमें अंबानी परिवार अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और सलामती के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मांगेंगे। पूजा के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर, नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर, श्री द्वारकाधीश मंदिर समेत कई मंदिरों से प्रसाद मंगवाया गया है। भोजन प्रसादी के लिए दुनियाभर से केटरर्स बुलाए गए हैं। अमेरिका के सबसे अच्छे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गिबसन भी इस फ्लाइट में ईशा के साथ आए ताकि बच्चे सकुशल मुंबई पहुंच सकें। इसके साथ ही बच्चों का ख्याल रखने के लिए 8 ट्रेन की हुईं नैनी अमेरिका से मुंबई आई हैं। 

इसके अलावा बच्चों की परवरिश के लिएकरुणा सिंधु और एंटीलिया में बच्चों के लिए पर्किनस एंड विल ने नर्सरी डिजाइन की हैं। जिसमेंरोटेटिंग बेड्स और ऑटोमेटेड रुफटॉप हैं। ये बच्चों को नेचुरल सनलाइट देने के लिए तैयार किया गया है। नर्सरी में रखा सारा फर्नीचर लोरो पियाना, हरमीस और डिओर जैसे बड़े ब्रांड्स से कस्टम मेड है। ईशा के बच्चों को वर्ल्ड फेमस फैशन डिजाइन ब्रांड डोल्से एंड गब्बाना, गूची और लोरो पियाना के कपड़ें पहनाए जाएंगे। तो वही बच्चों को बीएमडब्लू की एक्सक्लूसिव डिजाइनर कार सीट्स में ही बैठाया जाएगा।

ये भी देखें 

मुकेश अंबानी की ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म,रखा ये नाम 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें