28 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाबांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल के बाद कट्टरपंथियों का इस्कॉन मंदिर पर...

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल के बाद कट्टरपंथियों का इस्कॉन मंदिर पर हमला

Google News Follow

ढाका। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों के बाद अब शुक्रवार को कट्टरपंथियों ने इस्कॉन मंदिर पर हमला किया। कट्टरपंथियों ने मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इस मामले में  बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा है कि हमले के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि नवरात्र में बंगलादेश में कई जगहों पर मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की और मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया था। इसमें चार लोगों की  मौत भी हो गई थी।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दुर्गा पूजा के मौके पर ढाका के ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में वर्चुअली शामिल होकर हिंदू समुदाय से कहा, आपको इस देश का नागरिक माना जाता है। आप समान अधिकारों के साथ रहते हैं। आपको समान अधिकार हासिल रहेंगे। आप समान अधिकार के साथ अपने धर्म का पालन करेंगे और त्योहार मनाएंगे। हम यही चाहते हैं। यही हमारे बांग्लादेश की वास्तविक नीति और हमारा आदर्श है। मैं आपसे फिर आग्रह करती हूं कि आप कभी भी खुद को अल्पसंख्यक न समझें। हसीना ने कहा, ये घटनाएं ऐसे समय में हुईं, जब देश पूरी गति से विकास कर रहा है। इन घटनाओं का मकसद देश के उत्थान में बाधा डालना व समस्याएं पैदा करना था। उन्होंने कहा, हिंदुओं से सबसे बड़े त्योहार पर एक हिंदू देवता के चरणों में कुरान की नकली तस्वीरें फैलाकर अशांति भड़काने में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस्कॉन ने ट्वीट कर भयावह तस्वीरें साझा की हैं, इन फोटो में साफ साफ दिख रहा है कैसे हिंसक भीड़ ने मंदिर को नुकसान पहुंचाया है। वहीं इस्कॉन ने कहा कि श्रद्धालुओं पर भीड़ ने हिंसक हमला किया। मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है और कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। हम  बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को न्याय के दायरे में लाने की मांग करते हैं। बांग्लादेश की पीएम के आश्वासन के बाद भी हबीगंज जिले में एक दुर्गा पूजा स्थल पर मदरसा छात्रों और हिंदू समुदाय के बीच झड़प हो गई। बृहस्पतिवार को हुई इस झड़प में एक पुलिसकर्मी समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह वारदात हबीगंज जिले के नबीगंज उपजिला स्थित एक गांव में हुई।
यह घटना उस वक्त हुई जब मदरसे के छात्रों ने इस्लाम के कथित अपमान के विरोध में एक जुलूस निकाला। जुलूस जब मंदिर पहुंचा तो प्रदर्शनकारियों की हिंदू भक्तों से बहस हो गई और इसी दौरान झड़प के समाचार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में कर लिए। बता दें कि बांग्लादेश में बुधवार को कमिला शहर के एक मंदिर के अलावा कई जगहों पर  कट्टरपंथियों ने दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की थी और इस दौरान हुई झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी। हिन्दू समुदाय का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद मौके पुलिस नहीं पहुंची। इन घटनाओं को देखते हुए बंगलादेश के 22 जिलों में सैनिक तैनात किये गए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें