इजरायल का पलटवार, ईरान के तेहरान समेत कई शहरों पर दागीं मिसाइलें

ट्रंप की अपील को दरकिनार कर इजरायल ने किया हमला

इजरायल का पलटवार, ईरान के तेहरान समेत कई शहरों पर दागीं मिसाइलें

israel-attacks-iran-tehran-missile-strikes-middle-east-tension

ईरान बनाम इजरायल संघर्ष और तेज हो गया है और इजरायल ने ईरान पर हमले किए हैं। इसके चलते तेहरान, तब्रीज और इस्फ़हान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बार-बार पलटवार न करने के लिए कहने के बावजूद इजरायल की ओर से ये हमले किए गए।

राजधानी तेहरान सहित ईरान के कई शहरों में बड़े धमाकों की आवाजें सुनी गईं, वहीं इजरायल ने कहा कि उसने सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। यह हमले तब हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि क्षेत्र में ‘सभी सूत्र मेरे ही हाथ में हैं’ और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को तेहरान के मिसाइल हमलों का जवाब न देने का निर्देश दिया था। रविवार रात को ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए मिसाइल हमले के बाद तेहरान और तेल अवीव के बीच धमकियों का आदान-प्रदान हुआ। 8 अप्रैल के संघर्षविराम (शस्त्रसंधि) के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहला सीधा संघर्ष था। बेरूत पर इजरायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की झड़ी लगा दी थी।

इससे पहले, ईरान ने उत्तरी इजरायल पर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरानी अधिकारियों ने इसे संघर्षविराम लागू होने के बावजूद दक्षिण लेबनान पर इजरायल की ओर से लगातार हो रहे हमलों का जवाब बताया है। अमेरिका के साथ संघर्षविराम समझौता होने के बाद से यह पहली बार था जब ईरान ने इजरायल पर सीधा हमला किया। इन ताजा संघर्षों के कारण अब शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने इस्फ़हान, करज, तब्रीज और तेहरान में धमाकों की आवाजें सुने जाने की जानकारी दी, लेकिन इस बारे में तुरंत अधिक विवरण नहीं दिया। इस पृष्ठभूमि में, ईरान ने देश के मुख्य हवाई अड्डे, तेहरान के इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) को बंद कर दिया। फिलहाल, ईरानी अधिकारियों ने इस बात का कोई विवरण नहीं दिया है कि किस चीज़ पर हमला हुआ या कितना नुकसान हुआ। ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि इजरायल ने सोमवार सुबह किए गए हमले में हवा से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया, हालांकि उन्होंने इस पर आगे कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

इस बीच, कुछ समय पहले हमले शुरू होने के बाद इजरायली सेना ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया, “कुछ समय पहले, इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकवादी शासन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया।” इसमें अधिक विवरण नहीं दिया गया।

दूसरी ओर, ईरान की ओर से भी इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गई है, जिन्हें इजरायली हवाई रक्षा प्रणाली की मदद से रोका गया है।

यह भी पढ़ें:

सेंसेक्स-निफ्टी में 1% से ज्यादा की गिरावट, युद्ध का प्रकोप जारी

नीट पुनर्परीक्षा प्रक्रिया के विशेषज्ञ 21 जून तक लॉकडाउन में!

लव जिहाद: प्रेम-जाल में फांसकर देकर फिजिओथेरपिस्ट ने आयुष मालिक को बनाया मुहम्मद अली

Exit mobile version