27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियायमन की राजधानी सना पर इजरायली नौसेना का घातक हमला!

यमन की राजधानी सना पर इजरायली नौसेना का घातक हमला!

हाजिज पावर स्टेशन को निशाना, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप; हूती ने सात मिसाइलें और ड्रोन दागे

Google News Follow

 

इजरायली नौसेना ने रविवार (17 अगस्त) की सुबह यमन की राजधानी सना के दक्षिण में स्थित हाजिज पावर स्टेशन पर बड़ा हमला किया। इस हमले के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और जनरेटर सेवाएं बुरी तरह बाधित हो गईं। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दावा किया कि यह संयंत्र हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में था और उन्हें जवाब देने के लिए यह कार्रवाई की गई।

आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि हाजिज पावर स्टेशन सना को बिजली उपलब्ध कराने वाले प्रमुख केंद्रों में से एक है और हूती इसे अपने कब्जे में इस्तेमाल कर रहे थे। एक इजरायली रक्षा अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा,“यह हमला नौसेना की मिसाइल नौकाओं की मदद से अंजाम दिया गया। जून में हूती नियंत्रण वाले होदेदा बंदरगाह पर हुए हमले के बाद यमन में नौसेना द्वारा यह दूसरा हमला था। इससे पहले इजरायल हमलों के लिए अपनी वायु सेना के लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करता रहा है।”

हूती विद्रोही संचालित अल मसीरा टीवी ने नागरिक सुरक्षा विभाग के हवाले से बताया कि दमकल टीमें हमले के कारण लगी आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

इस बीच, हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर जवाबी कार्रवाई करते हुए सात बैलिस्टिक मिसाइलें और कम से कम सात ड्रोन दागे। हालांकि इजरायल में किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। आईडीएफ के अनुसार, गुरुवार को भी हूती ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, जिसे इजरायली सेना ने सफलतापूर्वक रोक लिया था।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 के हमास नरसंहार के एक महीने बाद से हूती विद्रोही इजरायल और समुद्री यातायात पर हमले कर रहे हैं। जनवरी 2025 में इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के दौरान हूती ने अपनी गोलीबारी रोक दी थी। लेकिन उस समय तक उन्होंने इजरायल पर 40 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें, दर्जनों ड्रोन और क्रूज मिसाइलें दाग दी थीं। इनमें से जुलाई 2024 में दागी गई एक मिसाइल ने तेल अवीव में एक नागरिक की जान ले ली थी और कई लोग घायल हुए थे। इसी घटना के बाद इजरायल ने पहली बार यमन पर सीधा हमला किया था।

यह भी पढ़ें:

“पाकिस्तान के पास रेयर अर्थ का खजाना, कर्ज घटेगा और समृद्धि बढ़ेगी” — असीम मुनीर

बीएमसी ने कबूतरखाने में कंट्रोल फीडिंग पर मांगे नागरिकों के सुझाव!

शांति वार्ताओं के बीच पुतिन के वार, परेशान झेलेंस्की ने कहा-हत्याएं रोको

सीएम योगी के नेतृत्व में गो सेवा से तरक्की करेगा उत्तर प्रदेश​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें