145 फीट ऊंचा है PSLV-XL रॉकेट जो आदित्य एल-1 को करेगा रवाना    

PSLV-XL रॉकेट को श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से  उड़ान भरेगा।  

चांद चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद इसरो आदित्य एल-1के जरिये सूर्य से जुडी जानकारी जुटाएगा।आदित्य एल-1 को  PSLV-XL रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में छोडा जाएगा। इसकी लॉन्चिंग श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से किया जाएगा। इसकी ऊंचाई 145.62 फीट है। बताया जा रहा लॉन्चिंग के समय उसका वजन 321 टन होगा।

 PSLV-XL रॉकेट आदित्य एल-1 को 25 मिनट में तय समय में छोड़ देगा। इस रॉकेट की यह सबसे लंबी उड़ान है यानी की ज्यादा समय लगेगा। बता दें कि इससे पहले 2021 में ब्राजील के अमेजोनिया सहित 18 को लांच किया गया था। इसकी उड़ान में एक घंटा 55 मिनट का समय लगा था। उससे पहले 2016 में इस राकेट ने दो घंटे 15 मिनट समय लगाया था। उस समय उसने 8 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़ा था।

 बताया जाता है कि इस रॉकेट के लिए ख़ास अरेंजमेंट ऑफ़ पेरीजी ( AOP) किया जाता है। जिसकी वजह से इस रॉकेट का चौथा स्टेज एक बार में आदित्य एल-1 के तय कक्षा में नहीं पहुंचा पायेगा। एल-1 के जरिये इसरो को सभी डाटा सही समय पर मिलता रहेगा। आदित्य एल-1 लांच के बाद 16 दिन तक पृथ्वी का चक्कर लगाता रहेगा। फिर इसके बाद 109 दिनों की यात्रा होगी।बता दें कि भारत ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा। इसके बाद उसी पीएम मोदी ने आदित्य एल-1 के बारे में जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें   

गिलगित बाल्टिस्तान को भारत बनाओ, POK में रहने वाली जनता की मांग

166 साल बाद रेलवे बोर्ड की कमान संभालने वाली कौन हैं जया वर्मा?

Exit mobile version