27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनिया166 साल बाद रेलवे बोर्ड की कमान संभालने वाली कौन हैं जया...

166 साल बाद रेलवे बोर्ड की कमान संभालने वाली कौन हैं जया वर्मा?

भारतीय रेलवे के साथ रेलवे बोर्ड के 166 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है  

Google News Follow

भारतीय रेलवे बोर्ड ने पहली बार किसी महिला को बोर्ड का अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे के साथ रेलवे बोर्ड के 166 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। बोर्ड ने जया वर्मा सिन्हा को बोर्ड का अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की है। जया वर्मा सिन्हा आज अपना कार्यभार संभाल लिया। आइये जानते हैं जया वर्मा सिन्हा के बारे में।

बता दें कि जया वर्मा सिन्हा अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगे। जया वर्मा सिन्हा अभी तक  बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य कर रही थीं। उनका कार्यकाल एक साल का होगा। वे 31 अगस्त 2024 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगी। उन्होंने इलाहाबाद के सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल से पढ़ाई की हैं। जबकि इलहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की है। जया वर्मा सिन्हा 1998 बैच की अधिकारी हैं। जया वर्मा सिन्हा लगभग 35 साल से रेलवे में काम कर रही हैं। जया वर्मा सिन्हा अब दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

हाल ही में ओडिशा में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में जया वर्मा सिन्हा चर्चा में आई थीं। इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थे। इस घटना के बाद उन्होंने पीएमओ में इसका प्रेजेंटेशन दिया था। बताते चले कि जया वर्मा सिन्हा बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय दूतावास में भी रेलवे सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी।

 

ये भी पढ़ें     

 

I.N.D.I.A गठबंधन: 14 सदस्यों की समन्वय समिति का ऐलान, तय हुआ नारा

रजनीकांत देश के सबसे महंगे अभिनेता,जेलर के लिए वसूली इतनी फ़ीस!    

दोहरे हत्या कांड में RJD के पूर्व MP प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सजा 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें