30.7 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमबॉलीवुडरजनीकांत देश के सबसे महंगे अभिनेता,जेलर के लिए वसूली इतनी फ़ीस!    

रजनीकांत देश के सबसे महंगे अभिनेता,जेलर के लिए वसूली इतनी फ़ीस!    

जेलर के निर्माता कलानिधि मारन ने रजनीकांत को प्रॉफिट चेक भेंट किया है। यह राशि 100 करोड़ है.

Google News Follow

Related

साऊथ अभिनेता रजनीकांत देश के सबसे अधिक फ़ीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं। रजनीकांत सलमान खान और अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फ़ीस लेने वाले एक्टर हो गए हैं। उनकी जेलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 325 करोड़ से ज्यादा की कमाई कमाई कर चुकी। जबकि वर्ल्ड वाइल्ड 578 करोड़ रुपये तक की कमाई कर चुकी है।

साउथ के फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयाबालन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें साथ ही जेलर के निर्माता कलानिधि मारन और रजनीकांत दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि कलानिधि मारन ने अभिनेता रजनीकांत को प्रॉफिट चेक भेंट किया है। यह राशि 100 करोड़ है। बता दें कि रजनीकांत ने जेलर फिल्म के लिए 110 करोड़ फ़ीस चार्ज की है। कलानिधि मारन द्वारा दी गई राशि को मिला दें तो कुल फ़ीस 210 करोड़ हो जाती है। ऐसे में  रजनीकांत सबसे ज्यादा फ़ीस लेने वाले अभिनेता बन गए हैं।
कलानिधि मारन ने रजनीकांत को बीएमडब्ल्यू 7 कार भी गिफ्ट किया है। प्रोड्यूसर कलानिधि मारन ने एक  फिल्म साइन करने का अनुरोध किया है। बात दें कि जेलर फिल्म अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और ग़दर 2 को पछाड़ते हुए जोरदार कमाई कर रही है।
ये भी पढ़ें 

इतिहास लिख रही ग़दर-2! नई संसद भवन में तीन दिन फिल्म की स्कीनिंग 

“वन नेशन, वन चुनाव” पर सरकार ने बनाई समिति,रामनाथ कोविंद होंगे अध्यक्ष   

I.N.D.I.A गठबंधन: 14 सदस्यों की समन्वय समिति का ऐलान, तय हुआ नारा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें