31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाइटली के किसान ने उगाया सबसे बड़ा कद्दू, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

इटली के किसान ने उगाया सबसे बड़ा कद्दू, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

इस कद्दू का वजन 1226 किलो है जबकि किसान स्टेफ़ानो कट्रुपी 2008 से कद्दू उगा रहे हैं 

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। इटली के एक किसान ने सबसे भारी कद्दू उगया है। इस कद्दू का वजन 1226 किलो बताया जा रहा है। इटली के स्टेफ़ानो कट्रुपी 2008 से विशाल कद्दू उगाने का काम कर रहे हैं। इससे पहले बेल्जियम के मैथियास विलेमिजन्स नामक व्यक्ति ने दुनिया का सबसे बड़ा कद्दू उगाकर अक्टूबर 2016 में गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। यह कद्दू निसान माइक्रा कार से भी भारी है यानी लगभग 17.5 वयस्क पुरुषों के बराबर है। किसान स्टेफ़ानो कट्रुपी ने 26 सितंबर को पीसा के पास पेकिओली में कैंपियोनाटो डेला ज़ुकोन कद्दू उत्सव के 10 वें संस्करण में प्रस्तुत किया था।

यह कद्दू बीज से उगाया गया जो मार्च में अंकुरित हुआ था। कट्रुपी को आभास था कि जुलाई के अंत तक उनके हाथों में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाला कद्दू हो सकता है, लेकिन प्रतिस्पर्धा के लिए विशाल फल और सब्जियां उगाने की दुनिया में कुछ भी गारंटी नहीं है।
कुछ भी किसी भी समय हो सकता है। कट्रुपी ने बताया कि जब मेरे दोस्तों और लोगों ने वजन देखा, तो उन्होंने भी इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। कट्रुपी ने लो ज़ुकोन प्रतियोगिता में दूसरे और तीसरे स्थान का भी दावा किया, जिसमें दो अन्य प्रविष्टियाँ क्रमशः 978.99 किलोग्राम (2,158 पाउंड 4.8 औंस) और 794.51 किलोग्राम (1,751 पाउंड 9.5 औंस) वजन की थीं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,951फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें