29.3 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमदेश दुनियाआईटीबीपी के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, छह जवान शहीद 

आईटीबीपी के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, छह जवान शहीद 

बस का ब्रेक फेल होने से  से हुई दुर्घटना 

Google News Follow

Related

जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में जवानों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में छह जवान शहीद हो गए जबकि कई जवान घायल हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। वहीं, रेस्क्यू आपरेशन जारी  है। गौरतलब है कि ये जवान अमरनाथ यात्रा के दौरान तैनात थे। जो हाल ही सम्पन्न हुई है।

अमरनाथ यात्रा पर आईटीबीपी के जवान थे। जो यात्रा खत्म होने पर ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। ये जवान चंदन वाडी से पहलगाम जा रहे थे। इसी दौरान बस का ब्रेक फेल होने से खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस बस में 39 जवान सवार थे। जिसमें 37 जवान आईटीबीपी के जवान थे। वहीं दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।

बताया जा रहा है कि आईटीबीपी के जवान अमरनाथ यात्रा के खत्म होने के बाद बस से लौट रहे थे। यह हादसा चंदनवाड़ी इलाके में हुई।पुलिस ने बताया कि दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच जवानों की बाद में मौत हो गई। कहा जा रहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल का हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है। वहीं रेस्क्यू आपरेशन को और तेज करने के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को घटनास्थल पर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें 

 

तीनों​ ​​सेनाओं ने उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

​PM​ मोदी​ ने​ ​​विकसित देश के सपने के लिए दिया ‘पंचप्रण’ का मंत्र

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,995फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें