29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर: मराठा लाइट इन्फेंट्री जवानों की गाड़ी का हादसा, 5 जवानों की...

जम्मू-कश्मीर: मराठा लाइट इन्फेंट्री जवानों की गाड़ी का हादसा, 5 जवानों की मृत्यु!

300 फीट खाई में गिरी गाड़ी

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में मंगलवार (24 दिसंबर,2024) को आर्मी गाडी का बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सेना कि गाड़ी 300 फिट खाई में जा गिरी। व्हाइट नाइट कॉर्पस की ओर से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा गया है कि पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में पांच सैनिकों की मौत हुई है। व्हाइट नाइट कॉर्पस ने सैनिकों के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों का उपचार किया जा रहा है।

हादसे को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा, “मंगलवार को लगभग शाम 17:40 बजे, 11 मराठा लाइट इन्फेंट्री का एक सेना वाहन, जो नीलम मुख्यालय से एलओसी के पास बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था। वह घोरा पोस्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।” उन्होंने कहा कि वाहन लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक सहित 10 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। 11 मराठा लाइट इन्फेंट्री की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) और मनकोट से एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें:

‘रेप, एसिड अटैक, यौन शोषण और POCSO के पीड़ितों का हो मुफ्त इलाज’

सांस्कृतिक उत्थान के लिए नए साल में मुंबई में हिंदू आध्यात्मिक सेवा सभा का होगा आयोजन

दिल्ली: बांग्लादेशी घुसपैठों के लिए जाली दस्तावेज़ बनाने वाले बड़े रैकेट का भांडाफोड़ !

इसके पहले भी ऐसे कई सेना के वाहनों के एक्सीडेंट की खबरें सामने आई है। साल 2023 में 29 अप्रैल को रजौरी में सेना की एंबुलेंस 200 फीट गहरी खाई में गिरी थी, जिसमें दो जवानों की मौत हुई थी। साल 2023 में 19 अगस्त के दिन सेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिरी थी, जिसमें 9 जवानों की शहदत हुई थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें