26 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाउत्तरी जापान में तीव्र भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

उत्तरी जापान में तीव्र भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

PM तकाइची ने कहा—“लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि”

Google News Follow

जापान के उत्तरी तट के पास सोमवार (8 दिसंबर)को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद व्यापक स्तर पर सुनामी अलर्ट जारी किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया कि यह झटका शुरू में 7.2 मापा गया था, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 7.6 कर दिया गया। भूकंप का केंद्र होक्काइडो और आमोरी के तटों से लगभग 53 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार झटका 14:15 UTC पर आया और इसका एपिसेंटर मिसावा से 73 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। भूकंप आने से कम से कम 30 लोग घायल हुए है, जबकि हजारों लोगों को तटीय इलाकों से विस्थापित किया गया है।

झटके के तुरंत बाद उत्तरी तट पर कई स्थानों पर 40 सेंटीमीटर तक ऊँची लहरें दर्ज की गईं, जिनमें होक्काइडो के उरकावा और आमोरी के मुत्सु ओगावारा पोर्ट शामिल हैं। इससे पहले 3 मीटर तक ऊँची लहरों की चेतावनी दी गई थी।अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। आपात सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

लोक प्रसारक NHK के अनुसार, आसपास के न्यूक्लियर फसिलिटीज़ में सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। इस्ट जापान रेलवे ने एहतियातन कई क्षेत्रों में ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दीं। स्थानीय मीडिया ने आमोरी के हाचिनोह़े शहर के एक होटल में चोटिल लोगों की जानकारी भी दी है।

जापान की प्रधानमंत्री सानेए तकाइची ने कहा कि सरकार ने एक आपातकालीन टास्क फोर्स सक्रिय कर दी है, जो नुकसान का आकलन कर राहत अभियान का समन्वय करेगी। उन्होंने कहा, “हम लोगों की ज़िंदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं और हर संभव कदम उठा रहे हैं।”

पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि भूकंप केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, जिनमें जापान और रूस के तटीय इलाके भी शामिल हैं।

जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां 6.0 या उससे अधिक तीव्रता के 20% भूकंप आते हैं। हालिया झटका कुछ ही हफ्तों बाद आया है जब रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे क्षेत्रीय सुनामी की आशंका बढ़ गई थी। साल 2011 की विनाशकारी मेगाथ्रस्ट सुनामी की यादें अब भी जापान की राष्ट्रीय चेतना में गहराई से दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका-भारत संबंधों में ‘राजनीतिक ठहराव’ का खतरा, विशेषज्ञ की चेतावनी!

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

नियम लोगों की ज़िंदगी आसान करें, परेशान नहीं

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें