28.3 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड : माइंस बंद कराने और मारपीट में पूर्व मंत्री के पांच...

झारखंड : माइंस बंद कराने और मारपीट में पूर्व मंत्री के पांच बाउंसर गिरफ्तार!

गिरफ्तारी के समय पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पुत्री और पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद भी कार्यालय में मौजूद थीं।

Google News Follow

Related

हजारीबाग पुलिस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के पांच बाउंसरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इन पर आरोप है कि शनिवार को इन्होंने एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोल माइंस को जबरन बंद कराया और वहां मौजूद ट्रांसपोर्टर्स एवं वाहन चालकों के साथ मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपी हरियाणा के निवासी हैं और इन्हें योगेंद्र साव के कार्यालय से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पुत्री और पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद भी कार्यालय में मौजूद थीं।

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित चट्टी बरियातू माइंस के प्रबंधन और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। विवाद तब शुरू हुआ, जब एनटीपीसी ने माइंस की जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित योगेंद्र साव की पत्नी और पूर्व विधायक निर्मला देवी के चिमनी ईंट भट्ठे की चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया था।

इसके बाद योगेंद्र साव, उनके समर्थकों और बाउंसरों ने न सिर्फ माइंस का काम बंद करा दिया, बल्कि ट्रांसपोर्टर्स और मजदूरों से मारपीट भी की थी। इसके बाद ट्रांसपोर्टर यूनियन ने बड़कागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

घटना के बाद पुलिस ने सक्रिय होकर कार्रवाई की और रविवार को पांच बाउंसरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

बड़कागांव थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले भी इस विवाद को लेकर योगेंद्र साव के आठ समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और मामले में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

राहुल के आरोप पर चुनाव आयुक्त का पलटवार, 7 दिन में दें हलफनामा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें