UP के नक्शेकदम पर झारखंड: पुलिस ने किया उपद्रवियों का पोस्टर जारी

UP के नक्शेकदम पर झारखंड: पुलिस ने किया उपद्रवियों का पोस्टर जारी

झारखंड की पुलिस उत्तर प्रदेश के नक्शेकदम पर चल पड़ी है। शुक्रवार को नमाज के बाद हुए हिंसक झड़प के बाद अब पुलिस एक्शन में आ गई है। झारखंड पुलिस ने 33 आरोपियों के तस्वीर वाले पोस्टर जारी किया है। पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान के लिए और जानकारी जुटाने के लोगों से मदद मांगी है।

बता दें कि शुक्रवार को हुई हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य की सोरेन सरकार ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद राज्यपाल रमेश बैस ने डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया था। राज्यपाल ने यह भी पूछा कि  इस घटना के दौरान पुलिसकर्मी  सुरक्षा से जुड़े साधन क्यों नहीं साथ लाये थे। उन्होंने पूछा कि अब कितनी गिरफ्तारियां हुई और  कितने लोगों पर  केस दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार  झारखंड में हुई हिंसा के बाद केंद्र इस पर राज्यपाल से रिपोर्ट मांगी है।  जिसके राज्यपाल डीजीपी और अन्य अधिकारियों से जवाब तलब किया था। उन्होंने पूछा था कि एहतियात के तौर पर प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस  जैसी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।  पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को बताया कि पैगंबर साहब पर विवादित बयान के बाद आंदोलन की खबर थी। जिसमें ख़ुफ़िया रिपोर्ट के अनुसार 150 लोगों के जमा होने की बात सामने आई थी लेकिन अचानक हजारों लोग एकत्रित हो गए और बवाल काटा।

ये भी पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने संत तुकाराम महाराज मंदिर का किया उद्घाटन 

‘अग्निपुत्रों’ के लिए अग्निपथ योजना   

Exit mobile version