29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाभारत में बिस्कुट बेच जिन्ना के नाती ने बनाया अरबों का साम्राज्य! 

भारत में बिस्कुट बेच जिन्ना के नाती ने बनाया अरबों का साम्राज्य! 

ब्रिटानिया के बिस्कुट, डेयरी प्रोडक्ट्स और स्नैक्स भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में बिकते हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
14 अगस्त 1947 को हुए विभाजन के बाद पाकिस्तान भारत से अलग हो गया और इस बंटवारे का खलनायक मोहम्मद अली जिन्ना को माना जाता है, लेकिन, यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि जिस जिन्ना की वजह से भारत को बंटवारे का दंश झेलना पड़ा और पूरब-पश्चिम में दो दुश्मन पैदा हो गए, उस जिन्ना के नाती भारत में बिस्कुट बेचने का काम करते हैं| चौंकाने वाली बात यह भी है कि जिन्ना के नाती ने पिछले 48 सालों के दौरान भारत में अरबों रुपये का कारोबारी साम्राज्य खड़ा कर दिया|

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के नाती वाडिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मालिकाना हक़ वाले नेस, 48 साल में बिस्कुट से लेकर डेयरी तक का अरबों का कारोबार खड़ा कर चुके हैं। विडंबना यह है कि जिन्ना ने भारत का बंटवारा कराया था, लेकिन उनका नाती आज हिंदुस्तान में बिस्कुट बेचकर मार्केट में बादशाहत कायम किए हुए है।

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के नाती, नेस वाडिया, आज भारत के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। नेस वाडिया वाडिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसके तहत ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज FMCG कंपनी आती है। ब्रिटानिया के बिस्कुट, डेयरी प्रोडक्ट्स और स्नैक्स भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में बिकते हैं।

नेस वाडिया का जन्म 1970 में मशहूर कारोबारी परिवार में हुआ। उनके पिता नुसेर वाडिया और मां नूशीर वाडिया, जिन्ना की बेटी दीना वाडिया की संतान हैं। 48 साल में उन्होंने अपने ग्रुप को अरबों के कारोबार तक पहुंचाया और ब्रिटानिया को बिस्कुट मार्केट में मार्केट लीडर बना दिया।

नेस वाडिया सिर्फ FMCG तक सीमित नहीं हैं, बल्कि टेक्सटाइल, रियल एस्टेट, एविएशन और स्पोर्ट्स में भी उनकी हिस्सेदारी है। वह IPL टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक भी हैं।

इतिहास की विडंबना यह है कि जिन्ना ने भारत के विभाजन में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन आज उनका नाती भारत में बिस्कुट बेचकर और यहां निवेश करके कारोबार चला रहा है।

यह भी पढ़ें-

EC का राहुल गांधी को करारा जवाब- गंदे शब्दों से झूठा नैरेटिव न बनाएं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें