33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाUnited States:जो बाइडेन ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को दी बड़ी जिम्मेदारी ...

United States:जो बाइडेन ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को दी बड़ी जिम्मेदारी      

Google News Follow

नई दिल्ली। भारतीय मूल की नीरा टंडन को जो बाइडेन प्रशासन में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन का वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है। नीरा टंडन इससे पहले सीएपी में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ओएमबी के निदेशक पद के लिए नामांकन किया था , जिसे बाद में वापस ले लिया था। सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) के संस्थापक जॉन पोडेस्टा ने कहा, ‘नीरा का दिमाग और राजनीतिक समझ बाइडेन प्रशासन के लिए एक संपत्ति होगी, क्योंकि वह राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में एक नई भूमिका निभाएंगी. हालांकि CAP में उनकी कमी खलेगी।
नीरा टंडन सीएपी की अध्यक्ष रह चुकी हैं, उन्होंने सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस एक्शन फंड के सीईओ के रूप में काम किया है. मार्च में टंडन ने व्हाइट हाउस OMB के निदेशक के रूप में अपना नामांकन वापस ले लिया था। टंडन की सोशल मीडिया पर की गई कई विवादित पोस्ट के कारण डेमोक्रेटिक और रिपब्लिक सीनेटरों ने कड़ा विरोध जताया था। बाइडेन ने एक बयान में कहा था कि ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के निदेशक पद के लिए किए गए नामांकन को वापस लेने के नीरा टंडन के अनुरोध को मैंने स्वीकार कर लिया है. मैं उनके अनुभव, कौशल और विचारों का बहुत सम्मान करता हूं और चाहता हूं कि मेरे प्रशासन में उनकी कोई भूमिका हो. इससे पहले बाइडन को लिखे पत्र में टंडन ने कहा था, इस भूमिका के लिए मेरे नाम पर विचार होना, मुझमें इतना भरोसा दिखाना सम्मानजनक बात है. मैं यह पत्र ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के निदेशक पद के लिए किया गया अपना नामांकन वापस लेने के लिए लिख रही हूं.

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें