28.8 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमक्राईमनामाभोजपुर मुठभेड़ की न्यायिक जांच से सच आएगा सामने: श्रवण!

भोजपुर मुठभेड़ की न्यायिक जांच से सच आएगा सामने: श्रवण!

उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ जाएगी और यह स्पष्ट हो जाएगा कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

Google News Follow

Related

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भोजपुर जिले में कथित पुलिस मुठभेड़ के दौरान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस घटना को गंभीरता से लिए है और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ जाएगी और यह स्पष्ट हो जाएगा कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा, “हम इस घटना पर गहरा अफसोस जताते हैं। न्यायिक जांच के माध्यम से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को उनके कृत्य की सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कानून के राज और सुशासन के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी मामले में न्याय से समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की पार्टी में सक्रिय भूमिका को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार युवा हैं और लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की ओर से उन्हें संगठन में सक्रिय जिम्मेदारी देने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए उन्हें पार्टी में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक भूमिका निभाई है। मंत्री ने कहा कि युवा नेतृत्व को अवसर देना समय की आवश्यकता है और निशांत कुमार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी ढंग से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

भाजपा के पास छात्रों के मुद्दों पर उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं : प्रियांक खड़गे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें