27.8 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाकाबुल में पाकिस्तान का हवाई हमला, पाक तालिबान चीफ नूर वली महसूद...

काबुल में पाकिस्तान का हवाई हमला, पाक तालिबान चीफ नूर वली महसूद था निशाने पर

खुद कहा “मैं सुरक्षित हूं”

Google News Follow

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल गुरुवार (9 अक्तूबर) देर रात जोरदार धमाकों से दहल उठी। प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाके पाकिस्तानी विमानों या ड्रोन के जरिए किए गए कथित हवाई हमलों के थे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने इन हमलों में पाकिस्तानी तालिबान (TTP) प्रमुख नूर वली महसूद की कार और गेस्टहाउस को निशाना बनाया।

हालांकि, महसूद ने बाद में एक बयान जारी कर अपनी सुरक्षा की पुष्टि की और कहा कि मीडिया में चल रही सारी खबरें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का दुष्प्रचार हैं। उन्होंने साफ किया कि “मैं सुरक्षित हूं, और जो दावे किए जा रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।”

स्थानीय सोशल मीडिया पोस्ट्स के अनुसार, धमाकों के दौरान काबुल के ऊपर ड्रोन उड़ते देखे गए। घटना के बाद शहर के कई हिस्सों में अफरातफरी मच गई और कुछ इलाकों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। NDTV से बातचीत में तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि, “दो विस्फोटों की आवाज सुनी गई है, लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।”

पाकिस्तानी समाचार एजेंसी डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पहला धमाका अब्दुल हक स्क्वायर के पास हुआ, जहां एक लैंड क्रूज़र वाहन को निशाना बनाया गया। वहीं,कुछ खबरों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि धमाके के बाद अब्दुल हक चौराहे को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने प्लेटफॉर्म X पर कहा, “काबुल शहर में धमाके की आवाज़ सुनी गई है। लेकिन किसी को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। सब ठीक है। घटना की जांच चल रही है और अब तक किसी नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।”

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी भारत के दौरे पर हैं। मुत्ताकी का दौरा 9 से 16 अक्टूबर तक चलेगा, जो तालिबान शासन आने के बाद भारत की ओर से पहली उच्च स्तरीय राजनयिक बातचीत मानी जा रही है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मुत्ताकी के आगमन की पुष्टि करते हुए कहा, “हम उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद करते हैं।”

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हवाई हमला न केवल टीटीपी पर दबाव डालने का प्रयास है, बल्कि यह भारत-अफगान रिश्तों के बीच एक राजनीतिक संकेत भी हो सकता है, जिसे पाकिस्तान ने कूटनीतिक तौर पर भेजा है।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन में गिरफ्तार साहिल की मां ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बेटे की रिहाई की मांग!

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025: युवाओं में बढ़ते डिप्रेशन के कारण और उपाय!

एक्सरसाइज के बावजूद वजन नहीं घट रहा? जानें सही डाइट-कसरत! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें