27.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाकाजोल और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी नए स्ट्रीमिंग चैट शो में मचाएगी...

काजोल और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी नए स्ट्रीमिंग चैट शो में मचाएगी धमाल!

इस शो में बॉलीवुड और इंडस्ट्री के जाने-माने नाम शामिल होंगे। 'प्राइम वीडियो' इंडिया के निदेशक और ओरिजिनल्स प्रमुख, निखिल मधोक ने एक बयान में इस खबर की पुष्टि की। 

Google News Follow
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और लेखिका ट्विंकल खन्ना आगामी ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ टॉक शो में साथ आने वाली हैं। शो में दोनों मशहूर हस्तियां मनोरंजक जगत की खास बातचीत करती नजर आएंगी।

इस शो में बॉलीवुड और इंडस्ट्री के जाने-माने नाम शामिल होंगे। ‘प्राइम वीडियो’ इंडिया के निदेशक और ओरिजिनल्स प्रमुख, निखिल मधोक ने एक बयान में इस खबर की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “हमें काजोल और ट्विंकल के साथ ‘टू मच’ की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह अभी तक का पहला टॉक शो है, जिसे भारतीय मनोरंजन जगत की दो हस्तियां होस्ट करेंगी, जो इस शो को नया आगाज देंगी।”

इस शो में इंडस्ट्री के जाने – माने चेहरे शामिल होंगे। काजोल और ट्विंकल शो में मेहमानों से बातचीत करेंगी। शो में मशहूर हस्तियां मनोरंजक जगत की खास बातचीत करती नजर आएंगी।

बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया की ग्रुप चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर मृणालिनी जैन ने अपकमिंग टॉक शो “टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल” के बारे में अपनी बात की। उन्होंने बताया कि यह शो भारत के सबसे बड़े सितारों के साथ होगा, जो बेबाकी से अपनी राय रखते और मनोरंजन जगत की बातें करते नजर आएंगे।

उन्होंने बताया, “यह शो काजोल और ट्विंकल के विशिष्ट, निडर और ताजगी भरे अंदाज से भरपूर होगा। शो में दोस्ती, जीवन के अनुभव और खूब हंसी-मजाक देखने के लिए मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा, “बनिजय एशिया में, हम ऐसे मौलिक प्रारूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो दर्शकों को बांधे रखें, और ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के साथ, हमें प्राइम वीडियो से बेहतर कोई और साथी नहीं मिल सकता था, जो एक ऐसी स्ट्रीमिंग सर्विस है जो भारत में अनस्क्रिप्टेड कंटेंट को नई परिभाषा दे रही है।”

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

यह भी पढ़ें-

चारधाम यात्रा में रचा गया रिकॉर्ड, 39 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें