28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाकल्याण सिंह के बेटे का ट्विट,‘बाबूजी के बड़े बेटे की तरह निभाया...

कल्याण सिंह के बेटे का ट्विट,‘बाबूजी के बड़े बेटे की तरह निभाया फर्ज’ धन्यवाद सीएम योगी

Google News Follow

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने ट्वीट कर सीएम योगी की तारीफ की है। दुख की घड़ी में हर समय साथ रहने पर उन्होंने सीएम योगी को लेकर एक भावुक पोस्ट लिखा है, जिसमें राजवीर सिंह ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सीएम ने एक बड़े बेटे की तरह बाबूजी के निधन के समय से अंतिम संस्कार तक सभी जिम्मेदारियां निभाईं। वह तीन दिनों तक उनके साथ रहे। कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि दुख की घड़ी में साथ रहने के लिए पूर्व सीएम का परिवार हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि किस तरह से सीएम योगी बाबूजी के निधन से अंतिम संस्कार तक उनके साथ खड़े रहे। घर जाकर उनके पार्थिव शरीर के साथ शांति पाठ कराया। वहीं कल्याण सिंह के पैतृक गांव में खुद सारी व्यवस्थाएं देखीं। राजवीर सिंह ने ये भी कहा है कि सरकार की जिम्मेदारियों की वजह से सीएम योगी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन बाबूजी के निधन के समय उन्होंने बड़े बेटे की तरह सभी फर्ज निभाए. एक परिवार के सदस्य की तरह ही उन्होंने बाबूजी को अंतिम विदाई दी।

कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा के लिए पूरा रोडमैप भी तैयार किया जा चुका है. खबर के मुताबिक कलश यात्रा के बाद पूर्व सीएम की अस्थियों को नरौरा घाट के साथ ही प्रयागराज संगम. कासी में गंगा और अयोध्या में सरयू में विसर्जित कर दिया जाएगा. कल्याण सिंह का लंबी बमारी के बाद 21 अगस्त को निधन हो गया था. 27 अगस्त को उनके फूल चुने जाएंगे. उसके बाद 1 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान बीजेपी के बड़े नेता शामिल होकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देंगे।

 

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें