29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाकानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ दर्ज कराई...

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR

CM ठाकरे ले रहे हैं अपने पिता की विरासत का आनंद

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के खिलाफ कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के प्रकरण में शिकायत दर्ज कराई है। स्वरूपनगर पुलिस स्टेशन में नामजद इस शिकायत को गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) के रूप में दर्ज किया गया है। शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से बात करते पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकरे केवल अपने पिता की विरासत का आनंद ले रहे हैं।

मिला यूपी का न्योता

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा मुख्यमंत्री ठाकरे को लेकर दिए गए बयान के बाद अब योगी के खिलाफ उद्धव ठाकरे का अपमानजनक वक्तव्य जमकर सुर्खियों में है। ठाकरे की इस अपमानजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया है। कानपुर पुलिस को दर्ज शिकायत के साथ वह वीडियो क्लिप भी सौंपा गया है, जिसमें सुनाई दे रहा है कि ठाकरे योगी को चप्पल मारेंगे। पांडे ने इस सिलसिले में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘ उद्धव ठाकरे उत्तरप्रदेश तो आएं, फिर हम देखते हैं कि कौन-किसे चप्पल मारता है ?’

भाजपा का अनुशासन ऐसा नहीं

महापौर प्रमिला पांडे का कहना है, ‘ उद्धव ठाकरे ने हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, सो मैंने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अगली बार जब वह उत्तरप्रदेश आएंगे, तो मैं उन्हें बताऊंगी कि कैसे किसी को मारने के लिए चप्पल का इस्तेमाल किया जाता है।’ उन्होंने कहा है, ‘ मैं उन्हें थप्पड़ नहीं मारूंगी, क्योंकि मेरी पार्टी के अनुशासन के इस तरह के कुकृत्य को स्वीकार्य नहीं।’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें