28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकानपुर हिंसा: उपद्रवियों को बांटे गए थे पैसे, दिया गया था प्रशिक्षण!  

कानपुर हिंसा: उपद्रवियों को बांटे गए थे पैसे, दिया गया था प्रशिक्षण!  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जुमे का मौके पर हुए हंगामे और हिंसक झड़प को लेकर एसआईटी ने मंगलवार को कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। यह घटना 3 जून को हुई थी। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद सुनियोजित दंग से इस घटना को अंजाम दिया  गया था। एसआईटी ने केस डायरी में कहा है कि अराजकता फैलाने के लिए उपद्रवियों को प्रशिक्षण दिया गया था साथ उन्हें पैसे भी बांटे गए थे। केस डायरी लोक अभियोजक दिनेश अग्रवाल ने कोर्ट में दाखिल की।

गौरतलब है कि पिछले महीने कानपुर में पथराव के बाद जमकर हिंसक झड़पें हुईं थी। एक स्थानीय संगठन ने परेड मार्केट में दुकानें बंद करने की अपील की थी। जो शहर के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है। एसआईटी की जांच के अनुसार उपद्रवियों को हिंसा फैलाने के लिए पैसे दिए गए थे। एसआईटी ने अपनी  जांच में आगे कहा है कि घटना के दौरान पथराव करने वालों को कथित तौर पर पांच सौ से एक हजार रुपये दिए गए थे। इस दौरान उपद्रवियों ने  पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया था, जिसके लिए उन्हें 5,000 रुपये का भुगतान किया गया था।

वहीं, एसआईटी ने यह भी कहा गया है कि इन उपद्रवियों के पकड़े जाने पर मुफ्त कानूनी मदद का आश्वासन दिया गया था। साथ ही उपद्रवियों को हंगामे और पत्थरबाजी करने के लिए सात से नौ दिन का प्रशिक्षण दिया गया था। इस मामले में राज्य की योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें 

​ कानून के अनुरुप है देशमुख के खिलाफ दाखिल सीबीआई का आरोप पत्र

स्पाइसजेट में फिर खराबी: 24 दिन में यह नौवीं घटना,उड़ान में हुई देरी   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें