28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाप्रधानमंत्री मोदी से मिले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई,कही ये बात

प्रधानमंत्री मोदी से मिले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई,कही ये बात

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक में अगले हफ्ते मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। बोम्मई ने कहा, “हमें अगले हफ्ते मंजूरी मिल जाएगी। मैंने संभावितों की सूची पर चर्चा नहीं की है, लेकिन इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लेने की जरूरत है।” बोम्मई ने कहा कि वह इस मुद्दे पर फिर से दिल्ली का दौरा कर सकते हैं और उन्होंने भाजपा आलाकमान से समय मांगा है। बोम्मई ने स्पष्ट करते हुए कहा, “कोई बोम्मई स्टांप या रबर स्टांप नहीं, मेरे प्रशासन में केवल भाजपा स्टांग होगा।” पीएम के साथ बैठक के बारे में बोम्मई ने कहा कि उन्होंने उनको कोविड-19 और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी है।

इसके साथ ही शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर फूल अर्पित किए और कहा, “मैं बचपन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से प्रभावित रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री के तौर पर कर्नाटक की ज़िम्मेदारी ले रहा हूं इसलिए मैंने यहां आकर प्रेरणा ली।”बता दें कि कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के विश्वासपात्र बोम्मई ने बुधवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कर्नाटक भाजपा विधायक दल ने मंगलवार शाम को येदियुरप्पा की जगह लेने के लिए बोम्मई को अपना नया नेता चुना था। बोम्मई ने अपने करियर की शुरुआत में कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य के रूप में दो बार सेवा की थी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,337फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें