29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाराजपथ का नाम बदलने से गरमाई राजनीति  

राजपथ का नाम बदलने से गरमाई राजनीति  

Google News Follow

राजपथ और सेन्ट्रल विस्टा लॉन का नाम कर्तव्य पथ बदलने की खबर के बाद राजनीति सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस मामले कांग्रेस के एक नेता ने जहां मोदी सरकार को घेरा है तो एक अन्य नेता ने इसका समर्थन किया है। वहीं, बंगाल की टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट कर पूछा है कि क्या बीजेपी ने हमारी संस्कृति को बदलने का एक मात्र कर्तव्य मान लिया है। क्या उनके महापाप और पागलपन में हमारी विरासत का इतिहास फिर लिखा जाएगा ?

जबकि कांग्रेस नेता और मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि राजपथ का नाम बदलकर राजधर्म पथ रखना चाहिए था। इससे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आत्मा को भी शांति मिलती। जबकि, दूसरी ओर पार्टी के नेता मिलिंद देवड़ा ने सरकार के कदम का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कर्तव्य पथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर की ओर जाने  वाली सड़क का उपयुक्त नाम है।
वहीं, नई दिल्ली नगर निगम ने सात सितंबर को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में नाम बदलने के प्रस्ताव को रखा जाएगा। बताया रहा है कि यह बैठक राजपथ के नाम बदलने को लेकर ही बुलाई गई है। इंडिया गेट से सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक इस मार्ग  कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। मालूम हो कि ब्रिटिश काल में राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था। वहीं, कहा जा रहा है कि आठ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुरे क्षेत्र का उद्घाटन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें 

डेढ़ साल ​​बाद ​फिर पाक ने किया ​संघर्ष​ ​विराम का उल्लंघन​

मुझे ‘जन राज्यपाल’ कहने से कुछ लोगों को दर्द हो गया: भगत सिंह कोश्यारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें