28.1 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमदेश दुनियाजुड़वां बेटों के जन्मदिन पर कश्मीरा शाह ने लिखा खास नोट!

जुड़वां बेटों के जन्मदिन पर कश्मीरा शाह ने लिखा खास नोट!

एक तस्वीर में कृष्णा अभिषेक एक काली मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके जुड़वां बेटों में से एक मुस्कुरा रहा है।

Google News Follow

Related

अभिनेत्री कश्मीरा शाह बुधवार को अपने जुड़वां बच्चों का जन्मदिन मना रही हैं। जुड़वां बच्चों के 9 साल पूरे होने पर अभिनेत्री भावुक नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में बधाई दी।

अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने अपने बेटों-कृषांग और रायन के जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए एक मोंटाज वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उनके बच्चों के बचपन और बड़े होने के दिनों के प्यारे और अनमोल पल शामिल हैं।

एक तस्वीर में कृष्णा अभिषेक एक काली मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके जुड़वां बेटों में से एक मुस्कुरा रहा है। मोंटाज के दूसरे क्लिप्स में पिछले नौ साल के पारिवारिक समारोह और छुट्टियों के पल दिखाए गए हैं।

अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यकीन नहीं होता कि देखते ही देखते 9 साल बीत गए। हमारे जीवन में आने और हमें अपना परिवार चुनने के लिए आपका दिल से धन्यवाद। प्रिय चिकू-पिकू (रायन और कृषांग), आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

भगवान आपको लंबी उम्र, खुशियां और सफलता से भरा जीवन दें। आपकी खुशी ही हमारी सबसे बड़ी खुशी और सफलता है। मम्मी, डैडी, बुआ, फूफू और बड़ी मम्मी की तरफ से ढेर सारा प्यार।”

कश्मीरा की पोस्ट सभी को बहुत पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन पर उनके साथी कलाकारों ने जमकर बधाई दी। अभिनेत्री रीम शेख, अंकिता लोखंडे के पति विकास जैन, किकू शारदा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह समेत कई कलाकारों ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ‘चीकू’ और ‘पिकू’।”

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक के जुड़वां बेटों, कृषांग और रायन का जन्म 3 जून 2017 को सरोगेसी के जरिए हुआ था।

कश्मीरा और कृष्णा की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2005 में जयपुर में फिल्म ‘और पप्पू पास हो गया’ के सेट पर हुई थी। उस समय कश्मीरा अपने पहले पति ब्रैड लिस्टरमैन से तलाक ले चुकी थीं। कई साल तक डेटिंग करने और साथ रहने के बाद इस जोड़े ने 2013 में लास वेगास में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,020फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें