32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनिया‘कश्मीर फाइल्स’ के बाद काश्मीरी चर्चा: कितने पंडित निकाले और कितने ‘घर’...

‘कश्मीर फाइल्स’ के बाद काश्मीरी चर्चा: कितने पंडित निकाले और कितने ‘घर’ लौट पाए?

जम्मू कश्मीर सरकार का डेटा कहता है कि 44684 कश्मीरी विस्थापित परिवार ‘राहत और पुनर्वास आयुक्त (विस्थापित) जम्मू’ के कार्यालय में पंजीकृत हैं| अगर इनकी संख्या की बात करें तो ये 154712 व्यक्ति हैं| इससे आप समझ सकते हैं कि उस वक्त कितने कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर से बाहर किया गया था|

Google News Follow
​कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’के रिलीज होने के बाद से अब एक बार फिर कश्मीरी पंडितों का मुद्दा चर्चा में है| सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के साथ 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई घटना को याद कर रहे हैं| सोशल मीडिया पर कश्मीरी पंडितों को लेकर अलग अलग तथ्य शेयर कर रहे हैं और पार्टियां के दावों पर बात कर रहे हैं कि कितने कश्मीरी पंडितों को फिर से विस्थापित किया गया है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि 1990 में हुई इस घटना में कितने कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से बाहर निकाला गया और कितने पंडितों को फिर से विस्थापित किया गया|

गौरतलब है कि इस साल बजट सत्र के दौरान दिग्विजय सिंह ने सरकार से पूछा था कि साल 1990 और उसके बाद कश्मीर घाटी में आतंकवाद और अन्य कारणों से वहां कश्मीरी पंडितों के कितने परिवारों ने पलायन किया था और पलायन करने वाले कुल कितने लोग थे? साथ ही उन्होंने पूछा कि अनुच्छेद 370 के बाद कितने परिवारों का पुनर्वास किया गया|इसके बाद गृह मंत्रालय ने इसका जवाब दिया है और इसकी जानकारी दी|

गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर सरकार का डेटा कहता है कि 44684 कश्मीरी विस्थापित परिवार ‘राहत और पुनर्वास आयुक्त (विस्थापित) जम्मू’ के कार्यालय में पंजीकृत हैं| अगर इनकी संख्या की बात करें तो ये 154712 व्यक्ति हैं| इससे आप समझ सकते हैं कि उस वक्त कितने कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर से बाहर किया गया था|

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार और पलायन पर बनी यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई है और अनुपम खेर, पल्लवी जोशी एवं मिथुन चक्रवर्ती ने इसमें अभिनय किया है| इस फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल हैं| इस फिल्‍म को बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉ​​न्‍स मिल रहा है| फिल्म में 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं के नरसंहार और पलायन की कहानी को दर्शाया है| इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे धुरंधर कलाकार तो हैं ही, लेकिन साथ ही फिल्म में पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे|

​​यह भी पढ़ें-

Nitin Gadkari: पेट्रोल इतना सस्ता होगा!, याद आएगा 90 का दशक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें