36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियासंस्कृति एवं फिल्म मंत्री की बैठक के बाद केरल फिल्म चैंबर ने...

संस्कृति एवं फिल्म मंत्री की बैठक के बाद केरल फिल्म चैंबर ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित!

साल 2024 में 176 मलयालम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं। जनवरी 2025 में सिर्फ सिनेमाघरों को 101 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Google News Follow
केरल फिल्म चैंबर ने राज्य के संस्कृति एवं फिल्म मंत्री साजी चेरियन द्वारा सभी हितधारकों की बैठक के बाद 27 मार्च को प्रस्तावित अपनी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। चैंबर के अध्यक्ष बी.आर. जैकब ने कहा, “सरकार द्वारा हमारी प्रस्तावित हड़ताल आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिए जाने के बाद, हमने विरोध-प्रदर्शन रोकने का निर्णय लिया।
सरकार को हमारे मुद्दों का तुरंत समाधान करना चाहिए। हम बैठक के परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।” चैंबर की विभिन्न मांगों में करों में कमी भी शामिल है। वर्तमान में जीएसटी और अतिरिक्त मनोरंजन कर समेत इंडस्ट्री पर कुल 30 प्रतिशत कर लगाया जा रहा है।

एक अन्य मुद्दा अभिनेताओं द्वारा ली जा रही फीस को लेकर निर्माता संघ की नाराजगी है। हालांकि, यह राज्य सरकार के दायरे से बाहर है। मंत्री चेरियन पहले ही बता चुके हैं कि सरकार पारिश्रमिक वाले हिस्से पर कुछ नहीं कर पाएगी। मंत्री ने कहा, “हम सभी हितधारकों के साथ बैठकर उनके मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार हैं।”

इससे पहले 1 जून को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर फरवरी में दो प्रमुख निर्माताओं के अलग-अलग बयान सामने आए थे। अनुभवी निर्माता जी. सुरेश कुमार ने हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन एक दिन बाद प्रमुख निर्माता एंटनी पेरुंबवुर ने दावा किया कि हड़ताल के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, दोनों के बीच मतभेद को सौहार्द्रपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया।

साल 2024 में 176 मलयालम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं। जनवरी 2025 में सिर्फ सिनेमाघरों को 101 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

 
यह भी पढ़ें-

UP: राहुल गांधी के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में अभियोजक का वकालतनामा दाखिल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें