30.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों ने भारतीयों पर फिर किया हमला!

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों ने भारतीयों पर फिर किया हमला!

घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Google News Follow

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगा लेकर चल रहे भारतीयों पर हमला कर दिया। मेलबर्न में पिछले 15 दिनों में 3 हिंदू मंदिरों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के बाद यह घटना चिंता को बढ़ाती है। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तान झंडा पकड़े हुए कई लोग तिरंगा पकड़े हुए भारतीयों पर हमला कर रहे हैं। खालिस्तानी समर्थकों के हाथ में लाठियां भी दिखाई दे रही हैं, जिनसे वे भारतीयों पर वार कर रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति को भारतीय झंडे को तोड़कर जमीन पर फेंकते हुए भी देखा गया। वहीं खालिस्तानी हमलावरों में से एक को तलवार के साथ भीड़ की ओर बढ़ते देखा गया।

इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई हिंदू मीडिया ने ट्वीट किया, “तलवार से लैस खालिस्तानी गुंडे, जिसने तिरंगा पकड़े भारतीयों पर हमला किया। जिन्हें पुलिस ने मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में खालिस्तानी कार्यक्रम में गिरफ्तार कर लिया।” हमले की निंदा करते हुए विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि हिंसक हमले के बाद अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह हमला मेलबर्न में हिंदू मंदिरों पर हमले में आग लगाने के कुछ दिनों बाद आया है।

ये भी देखें 

भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह आज, इन दलों को नहीं दिया गया निमंत्रण

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें