26 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमक्राईमनामाखालिस्तान समर्थकों ने किया तिरंगे का अपमान, भारतीय उच्चायोग ने दिया ऐसे...

खालिस्तान समर्थकों ने किया तिरंगे का अपमान, भारतीय उच्चायोग ने दिया ऐसे जवाब

रविवार को कुछ खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की कोशिश की और खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की।

Google News Follow

Related

यूके में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने रविवार (19 मार्च) को भारतीय उच्चायोग के बाहर अलगाववादी नेता अमृतपाल के झंडे और पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अमृतपाल सिंह की तस्वीर वाले पोस्टर में लिखा कि फ्री अमृतपाल सिंह, वी वॉन्ट जस्टिस, वी स्टैंड विद अमृतपाल सिंह, खालिस्तान समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और भारतीय उच्चायुक्त के बाहर प्रदर्शन करते हुए उग्र हो गए। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कैसे लंदन में भारतीय उच्चायुक्त से तिरंगे को निकाल दिया गया। तिरंगे की जगह खालिस्‍तानी झंडे को लगा दिया गया।

लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई कार्रवाई पर भारत ने विरोध जताया है। इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए दिल्ली में ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया गया है। विरोध दर्ज कराते वक्त विदेश मंत्रालय ने पूछा कि भारतीय उच्चायोग परिसर में खालिस्तानी तत्वों को प्रवेश करने की अनुमति किसने दी। मंत्रालय ने पूछा कि कैसे इतने तादाद में लोग परिसर के अंदर घुस गए। इसका मतलब ये है कि वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसमें अनदेखी की गई। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति ब्रिटिश सरकार की उदासीनता भारत को अस्वीकार्य है।

ब्रिटेन के हाई कमिश्नर को तलब करने के साथ-साथ भारत ने उन्हें वियना संधि के तहत ब्रिटेन सरकार के बुनियादी दायित्वों की याद दिलाई। भारत ने ब्रिटेन से लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के ऊपर लगे तिरंगे को उतारे जाने की कोशिश वाली घटना में शामिल लोगों की पहचान करने, उन्हें गिरफ्तार करने और मुकदमा चलाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

ये भी देखें 

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों को  डिब्रूगढ़ सेन्ट्रल जेल भेजा 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें