24 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाआयुष मलिक मामले में खाप प्रमुख बोले, जल्द होगी घर वापसी! 

आयुष मलिक मामले में खाप प्रमुख बोले, जल्द होगी घर वापसी! 

इस मामले को लेकर हमारी तरफ से भी बातचीत की गई है। हमने समाज और आयुष के पिता से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह (आयुष मलिक) अपने परिवार में वापस आ जाएगा।

Google News Follow
शामली के चर्चित आयुष मलिक के धर्मांतरण मामले को लेकर गठवाला खाप के प्रमुख बाबा राजेंद्र मलिक ने दावा किया है कि वह 15 दिनों अंदर अपने परिवार के पास लौट आएगा। आईएएनएस से बात करते हुए गठवाला खाप के प्रमुख बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि खाप में काफी चर्चा है।
इस मामले को लेकर हमारी तरफ से भी बातचीत की गई है। हमने समाज और आयुष के पिता से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह (आयुष मलिक) अपने परिवार में वापस आ जाएगा। अगर उसका ब्रेन वॉश किया गया है तो वह ठीक हो जाएगा।

राजेंद्र मलिक ने कहा कि परसों हमारी बात हुई थी। इस मामले में मैं काफी गहराई तक नहीं जाना चाहता, लेकिन इतना मुझे मालूम है कि उस लड़के की वापसी हो जाएगी। दिक्कत की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आयुष से हमारी कोई मुलाकात नहीं हुई है। इस मामले में कुछ लोग लगे हुए हैं और आयुष के पिता से मिलने गए भी थे। उन्होंने आकर हमें बताया। हरिद्वार में हमारा एक शिविर था, इसलिए इस मामले में हम थोड़ा लेट हो गए।

उन्होंने कहा कि हम लोग उसी दिन से आयुष के पिता से संपर्क में हैं। कल हमको आश्वासन दिया गया कि वो (आयुष मलिक) बिल्कुल ठीक है और 10-15 दिनों में अपने घर वापस आ जाएगा। इस मामले में खाप से संबंधित बातें नहीं होनी चाहिए। राजेंद्र मलिक ने कहा कि मुसलमानों के शासनकाल में पहले भी लोगों ने धर्मांतरण किया है।

राजेंद्र मलिक ने कहा कि आयुष हमारा बच्चा है; वह वापसी आ जाएगा। कोई परेशानी की बात नहीं है। चांदनी कुरैशी और उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजेंद्र मलिक ने कहा कि इस मामले में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा, लेकिन कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं। इस मामले में जो भी नाम दर्ज होंगे, उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

हसीना मान जाएगी’ शॉट से डरीं करिश्मा, भागती हुईं डेविड धवन के पास पहुंची! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें