राजेंद्र मलिक ने कहा कि परसों हमारी बात हुई थी। इस मामले में मैं काफी गहराई तक नहीं जाना चाहता, लेकिन इतना मुझे मालूम है कि उस लड़के की वापसी हो जाएगी। दिक्कत की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आयुष से हमारी कोई मुलाकात नहीं हुई है। इस मामले में कुछ लोग लगे हुए हैं और आयुष के पिता से मिलने गए भी थे। उन्होंने आकर हमें बताया। हरिद्वार में हमारा एक शिविर था, इसलिए इस मामले में हम थोड़ा लेट हो गए।
उन्होंने कहा कि हम लोग उसी दिन से आयुष के पिता से संपर्क में हैं। कल हमको आश्वासन दिया गया कि वो (आयुष मलिक) बिल्कुल ठीक है और 10-15 दिनों में अपने घर वापस आ जाएगा। इस मामले में खाप से संबंधित बातें नहीं होनी चाहिए। राजेंद्र मलिक ने कहा कि मुसलमानों के शासनकाल में पहले भी लोगों ने धर्मांतरण किया है।
राजेंद्र मलिक ने कहा कि आयुष हमारा बच्चा है; वह वापसी आ जाएगा। कोई परेशानी की बात नहीं है। चांदनी कुरैशी और उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजेंद्र मलिक ने कहा कि इस मामले में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा, लेकिन कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं। इस मामले में जो भी नाम दर्ज होंगे, उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
हसीना मान जाएगी’ शॉट से डरीं करिश्मा, भागती हुईं डेविड धवन के पास पहुंची!



