28 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी के ऐलान के बाद किसान आंदोलन पर खाप पंचायतों में उभरे मतभेद 

PM मोदी के ऐलान के बाद किसान आंदोलन पर खाप पंचायतों में उभरे मतभेद 

कई खाप ने किसानों घर लौटने को कहा तो कुछ ने आंदोलन का किया समर्थन

Google News Follow

Related

पीएम मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों वापस लेने की घोषणा के बाद आंदोलन पर बैठे किसानों में मतभेद उभर कर आया है। किसान आंदोलनों को समर्थन देने वाली खाप पंचायतों ने किसानों के घर लौटने को कहा है जबकि कुछ खाप नेता इसके पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि तीन कृषि कानूनों के अलावा अन्य मांगों पर चर्चा करने के लिए अड़े हुए हैं।

बता दें कि बीते एक साल से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं आंदोलन कर रहे हैं। गठवाला और चौबीस खाप ने पीएम मोदी के तिब कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद अब किसान आंदोलन समाप्त करने की बात कह रहे हैं। जबकि कुछ खाप पंचायतें संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन किया है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा पीएम मोदी को पत्र लिखकर एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य छह मांगों को भी पूरा करने की मांग की है। मोर्चा का कहना है कि इन मांगों के बाद ही किसान आंदोलन खत्म होगा।

पंवार खाप के नेता धर्मवीर सिंह पंवार कहा है कि एक साल चले किसान आंदोलन के बाद सरकार ने तीन कृषि कानून की वापस लिया है। कहा जाए तो एक तरह से किसानों की आधी ही  मांग पूरी की गई, आधी मांगों में एमएसपी का मुद्दा अभी लंबित है। चौबीस खाप के नेता सुभाष छपरौली ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून वापस ले लिए है। अब किसानों को चाहिए की वे घर लौट जाएं।

ये भी पढ़ें 

अमेरिका ने रूस और चीन को ‘लोकतंत्र’ शिखर सम्मेलन से किया दरकिनार

गौतम गंभीर को ISIS से मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,979फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें