29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियायहां 11 दिन हंसना मना है !

यहां 11 दिन हंसना मना है !

उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन ने अपने पिता किम जोंग इल की पुण्यतिथि पर की घोषणा   

Google News Follow

तानाशाही की यह पराकाष्ठा है। जीने पर ही प्रतिबंध लगा दिया जाए लोग क्या कहेंगे। उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन ने लोगों के हंसने, रोने और शॉपिंग पर जाने से 11 दिनों के लिए रोक लगा दी है। अगर कोई भी नागरिक इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसे सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।

 

किम जोंग-उन ने यह आदेश अपने पिता किम जोंग-इल के 10 वीं पुण्यतिथि पर जारी किये गए है। देश राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। यह आदेश शुक्रवार से लेकर अगले 11 दिनों तक लागू रहेगा।इस दौरान किसी का अगर जन्मदिन भी है तो नहीं मनाया जा सकता है।

रेडियो फ्री के मुताबिक देश के सीमा पर मौजूद सिनुइजू शहर के लोगों ने बताया कि शहर के लोग रोजमर्रा के सामान भी नहीं खरीद सकते हैं, क्योंकि  खरीदारी करने पर रोक लगा दी गई है। यहां के रहवासियों ने बताया कि अगर इस आदेश का कोई उल्लंघन करता है तो उसे सख्त  सजा देने का प्रावधान किया गया है। उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

 

कुछ नागरिकों ने बताया कि पहले भी किम जोंग-इल की पुण्यतिथि पर शराब पीने वाले और नशे की हालत में मिलने वालों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल में डाल दिया जाता था। नागरिकों का  कहना है  कि लोग का आज तक पता नहीं चल पाया है।इस दौरान अगर किसी के घर किसी मौत हो जाती है जोर -जोर से रोने पर मनाही है। 11 दिन पूरा होने के बाद की उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

 ये भी पढ़ें

पीएम मोदी को भूटान सर्वोच्च नागरिक सम्मान से करेगा सम्मानित   

शीना बोरा जिंदा है !

शरद पवार पढ़ेंगे वीर सावरकर का चरित्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें