32 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाइंग्लैंड में केएल राहुल का जलवा, टेस्ट में 1,000 रन वाले पांचवें...

इंग्लैंड में केएल राहुल का जलवा, टेस्ट में 1,000 रन वाले पांचवें भारतीय!

वह इंग्लैंड की धरती पर 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट में राहुल ने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की।

वह इंग्लैंड की धरती पर 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

चौथे टेस्ट के पहले सेशन के सातवें ओवर में राहुल ने क्रिस वोक्स की गेंद पर चौका लगाते हुए इंग्लैंड की धरती पर 1,000 टेस्ट रन पूरे किए।

केएल राहुल से पहले सचिन तेंदुलकर (1,575 रन), राहुल द्रविड़ (1,376 रन), सुनील गावस्कर (1,152 रन) और विराट कोहली (1,096 रन) यह कारनामा कर चुके हैं।

केएल राहुल ने इंग्लैंड का पहला दौरा 2018 में किया था और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 299 रन बनाए थे। 2021 में इंग्लैंड के अपने दूसरे दौरे में 4 टेस्ट में उन्होंने 315 रन बनाए थे। उनका मौजूदा दौरा सर्वाधिक सफल है।

दौरे पर 4 टेस्ट की सात पारियों में 2 शतक और एक अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 421 रन बनाए हैं। चौथे टेस्ट की पहली पारी में वह 46 रन बनाकर आउट हुए।

राहुल इंग्लैंड में 4 शतक लगा चुके हैं। राहुल द्रविड़ (6 शतक) के बाद इंग्लैंड में सर्वाधिक शतक लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं।

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले केएल राहुल ने 61 टेस्ट में 10 शतक और 18 अर्धशतक लगाते हुए 3,632 रन बनाए हैं।

केएल राहुल पिछले कुछ समय से न सिर्फ टेस्ट, बल्कि टी20 और वनडे फॉर्मेट में भी शानदार फॉर्म में दिखे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए कई अहम पारियां खेलने के बाद आईपीएल में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी बल्लेबाज के रूप में वह प्रभावी रहे थे।

राहुल ने न सिर्फ ओपनर बल्कि अलग-अलग पोजिशन पर बैटिंग करते हुए टीम के लिए अहम पारियां खेली हैं। इंग्लैंड में उन्हें जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी गई है और इसमें वह सफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

अवैध मतदाताओं को चिन्हित करना जरूरी है : मुख्तार अब्बास नकवी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,141फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें